1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भारी बारिश के कारण चेन्नई पेट्रोलियम ने बंद की रिफाइनरी

भारी बारिश के कारण चेन्नई पेट्रोलियम ने बंद की रिफाइनरी

 Written By: Bhasha
 Published : Dec 03, 2015 03:57 pm IST,  Updated : Dec 03, 2015 03:57 pm IST

नई दिल्ली: चेन्नई पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (सीपीसीएल) ने चेन्नई के निकट मनाली स्थित अपनी एक करोड़ 05 लाख टन क्षमता की रिफाइनरी बंद कर दी है। चेन्नई में हो रही भारी बारिश के कारण पानी

भारी बारिश के कारण...- India TV Hindi
भारी बारिश के कारण चेन्नई पेट्रोलियम ने बंद की रिफाइनरी

नई दिल्ली: चेन्नई पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (सीपीसीएल) ने चेन्नई के निकट मनाली स्थित अपनी एक करोड़ 05 लाख टन क्षमता की रिफाइनरी बंद कर दी है। चेन्नई में हो रही भारी बारिश के कारण पानी भर जाने की वजह से यह कदम उठाया गया है।

सीपीसीएल के प्रबंध निदेशक गौतम रॉय ने कहा कि भारी वर्षा और बाढ़ की वजह से रिफाइनरी को कल रात बंद कर दिया गया। सीपीसीएल इंडियन ऑयल कार्पोरेशन (आईओसी) की अनुषंगी है। हालांकि, सीपीसीएल की नागापात्तनियम स्थित 10 लाख टन की छोटी इकाई सामान्य ढंग से काम कर रही है।

अपोलो टायर्स लिमिटेड ने भी कहा है कि चेन्नई के निकट ओरागडम स्थित उसके संयंत्र में भी भारी वर्षा के कारण पानी भर जाने से कामकाज प्रभावित हुआ है।

अपोलो टायर ने बंबई शेयर बाजार को भेजी सूचना में कहा है, दो दिसंबर 2015 तक तीन पालियों में उत्पादन कार्य प्रभावित हुआ है। इस प्राकृतिक आपदा की वजह से करीब 450 टन उत्पादन का नुकसान हुआ है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत