1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. छत्तीसगढ़ में कोरोना के 102 नए केस मिले, 24 घंटे में 50 मरीज हुए ठीक

छत्तीसगढ़ में कोरोना के 102 नए केस मिले, 24 घंटे में 50 मरीज हुए ठीक

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 31, 2021 11:13 pm IST,  Updated : Jul 31, 2021 11:13 pm IST

छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 102 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 10,02,008 हो गई है।

छत्तीसगढ़ में कोरोना के 102 नए केस मिले, 24 घंटे में 50 मरीज हुए ठीक- India TV Hindi
छत्तीसगढ़ में कोरोना के 102 नए केस मिले, 24 घंटे में 50 मरीज हुए ठीक Image Source : PTI

रायपुर: छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 102 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 10,02,008 हो गई है। राज्य में शनिवार को 50 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है। राज्य में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमित एक मरीज की मृत्यु हुई है। 

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि आज संक्रमण के 102 मामले आए हैं। इनमें रायपुर जिले से 12, दुर्ग से एक, राजनांदगांव से दो, बालोद से तीन, धमतरी से एक, बलौदाबाजार से नौ, महासमुंद से दो, बिलासपुर से तीन, रायगढ़ से सात और कोरबा से एक केस मिला।

इसके आगे उन्होंने बताया कि जांजगीर चांपा से नौ, मुंगेली से एक, गौरेला पेंड्रा मरवाही से एक, सरगुजा से दो, कोरिया से चार, सूरजपुर से तीन, बलरामपुर से तीन, जशपुर से एक, बस्तर से छह, कोंडागांव से तीन, दंतेवाड़ा से छह, सुकमा से चार, कांकेर से 11, नारायणपुर से एक और बीजापुर से छह मामले मिले।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 10,02,008 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 9,86,621 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं, राज्य में 1863 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 13,524 लोगों की मौत हुई है। 

राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 1,57,678 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 3138 लोगों की मौत हुई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।