1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. चिदंबरम के रिश्तेदार का अपहरण कर उतारा मौत के घाट, हत्यारे अरेस्ट

चिदंबरम के रिश्तेदार का अपहरण कर उतारा मौत के घाट, हत्यारे अरेस्ट

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 27, 2018 04:33 pm IST,  Updated : Jun 27, 2018 04:33 pm IST

सी शिवमूर्ति (47) के परिवार ने तिरूपुर में 25 जून को गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। शिवमूर्ति अपने कार्यालय से घर नहीं लौटे थे। शहर में पुलिस से अलर्ट मिलने के बाद करीब आधी रात को वाहन में लगे जीपीआरएस की मदद से पुलिस ने वेल्लोर के समीप एक इलाके से शिवमूर्ति की कार का पता लगाया...

p chidambaram- India TV Hindi
p chidambaram

कोयम्बटूर: वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के एक रिश्तेदार की तीन सदस्यीय गिरोह ने अपहरण कर हत्या कर दी। पुलिस ने आज बताया कि वेल्लोर के समीप एक शहर से कल देर रात तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। मृतक व्यक्ति बुने हुए कपड़ों का निर्यातक था।

सी शिवमूर्ति (47) के परिवार ने तिरूपुर में 25 जून को गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। शिवमूर्ति अपने कार्यालय से घर नहीं लौटे थे। शहर में पुलिस से अलर्ट मिलने के बाद करीब आधी रात को वाहन में लगे जीपीआरएस की मदद से पुलिस ने वेल्लोर के समीप एक इलाके से शिवमूर्ति की कार का पता लगाया। इसके बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुलिस के गश्ती दल ने वेंगिली में कार बरामद की और तीन लोगों को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में तीनों ने बताया कि उन्होंने तिरूपुर से शिवमूर्ति को अगवा किया और फिर सोमवार को उन्हें कोयम्बटूर के समीप मेट्टुपलायम लेकर गए और उनकी हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि बाद में उन्होंने होसुर के समीप एक झील में शव फेंक दिया।

तीनों की पहचान गौतमन, विमल और मणिभारती के रूप में हुई है। तीनों के कबूलनामे के आधार पर आज सुबह यहां से करीब 35 किलोमीटर दूर करमदई में एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि शिवमूर्ति चिदंबरम की एक रिश्तेदार का दामाद है। पुलिस हत्या के पीछे की वजह का पता लगा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत