1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कुनमिंग और कोलकाता के बीच रेल लाइन बिछाना चाहता है चीन

कुनमिंग और कोलकाता के बीच रेल लाइन बिछाना चाहता है चीन

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 18, 2015 08:50 am IST,  Updated : Jun 18, 2015 08:51 am IST

नई दिल्ली: अगर भारत सरकार ने दिलचस्पी दिखाई, तो बहुत मुमकिन है कि आने वाले वर्षों में चीन-भारत के बीच हाई स्पीड चीनी ट्रेन दौड़ने लगेगी। दरअसल, चीन ने म्यांमार और बांग्लादेश के रास्ते पुराने

कुनमिंग और कोलकाता के...- India TV Hindi
कुनमिंग और कोलकाता के बीच रेल लाइन बिछाना चाहता है चीन

नई दिल्ली: अगर भारत सरकार ने दिलचस्पी दिखाई, तो बहुत मुमकिन है कि आने वाले वर्षों में चीन-भारत के बीच हाई स्पीड चीनी ट्रेन दौड़ने लगेगी। दरअसल, चीन ने म्यांमार और बांग्लादेश के रास्ते पुराने रेशम मार्ग को बहाल करने के अपने प्रयासों के तहत कुनमिंग और कोलकाता के बीच एक हाई स्पीड रेल लाइन बिछाने की इच्छा जताई है।

हाल ही में ग्रेटर मेकॉन्ग सबरीजन (GMS) सम्मेलन में इस प्रस्ताव पर चर्चा की गई, जिसमें बांग्लादेश-चीन-भारत-म्यांमार (BCIM) मल्टी-मॉडल गलियारा परियोजना को प्रोत्साहन दिए जाने पर बल दिया गया। युनान प्रांतीय सरकार के उप सचिव ली जिंग मिंग ने कहा, 'हम इसके पक्ष में हैं। हाई स्पीड गलियारे से म्यांमार और बांग्लादेश की अर्थव्यवस्थाओं को भी मदद मिलेगी।'

उन्होंने एशियाई विकास बैंक जैसे बहुपक्षीय निकायों से वित्त पोषण का भी संकेत दिया। 2800 किलोमीटर रेल मार्ग बीसीआईएम गलियारे के लिए एक महत्वपूर्ण घटक हो सकता है। चीन ने रेशम मार्ग पर 40 अरब डॉलर खर्च करने का वादा किया है। इस मार्ग से 132 अरब डॉलर का व्यापार किए जाने की संभावना है। चीन कुनमिंग को कोलकाता से जोड़ने की योजना के साथ रेशम मार्ग को बहाल करने का प्रयास करता रहा है।

मिंग ने कहा कि शानदोंग एयरलाइन्स अगले महीने से कुनमिंग और नई दिल्ली के बीच उड़ान सेवाएं शुरू करेगी। उन्होंने हाल ही में संपन्न चीन दक्षिण एशिया व्यापार मेले के बाद संवाददाताओं से बातचीत में बीसीआईएम को आगे बढ़ाने में भारत से 'सक्रिय भागीदारी' की मांग की।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत