1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. तेलंगाना: मुठभेड़ में 2 गैंगस्टर मरे, पुलिसकर्मी शहीद

तेलंगाना: मुठभेड़ में 2 गैंगस्टर मरे, पुलिसकर्मी शहीद

 Written By: IANS
 Published : Apr 04, 2015 12:39 pm IST,  Updated : Apr 04, 2015 12:43 pm IST

हैदराबाद: तेलंगाना राज्य के नलगोंडा जिले में शनिवार को एक भीषण मुठभेड़ में दो गैंगस्टर मारे गए। इसमें एक पुलिस सिपाही भी शहीद हो गया। पुलिस ने बताया कि नलगोंडा जिले के मोठकुर मंडल में

- India TV Hindi

हैदराबाद: तेलंगाना राज्य के नलगोंडा जिले में शनिवार को एक भीषण मुठभेड़ में दो गैंगस्टर मारे गए। इसमें एक पुलिस सिपाही भी शहीद हो गया। पुलिस ने बताया कि नलगोंडा जिले के मोठकुर मंडल में जानकीपुर गांव के करीब हुई इस मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी घायल भी हुए हैं। यह जगह हैदराबाद से करीब 175 किलोमीटर दूर है।

मुठभेड़ में मारे गए दोनों गैंगस्टर ने गुरुवार को नलगोंडा जिले में ही दो पुलिसकर्मियों और सिपाही की हत्या की थी।

मुठभेड़ में घायल हुए एक सर्किल इंसपेक्टर और उप निरीक्षक को हैदराबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उप निरीक्षक की हालत नाजुक बताई गई है।

पुलिस को घटनास्थल से दो पिस्तौल और एक कार्बाइन (छोटी बंदूक) मिली है। यह गैंगस्टरों ने पुलिस से छीनी थी।

मुठभेड़ की सूचना मिलने के बाद पुलिस महानिदेशक अनुराग शर्मा और वरिष्ठ अधिकारी घायल पुलिसकर्मियों की कुशलक्षेम लेने अस्पताल पहुंचे।

नलगोंडा जिले के सूर्यापेट में गुरुवार सुबह दो पुलिसकर्मियों और दो अन्य लोगों को घायल कर भाग निकलने वाले गैंगस्टरों के उत्तर प्रदेश से होने की आशंका है।

उल्लेखनीय है कि गुरुवार सुबह पुलिस सूर्यापेट में विजयवाड़ा से हैदराबाद आ रही बस को रुकवाकर उसमें सवार संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रही थी, उसी दौरान संदिग्धों ने पुलिस पर अंधाधुंध गोलियां बरसानी शुरू कर दी थी।

इस घटना में पुलिस के एक सिपाही और एक होमगार्ड की जान चली गई थी। वहीं सर्किल और होम गार्ड का एक जवान घायल हो गया था।

पुलिस ने भाग निकलने में कामयाब रहे दोनों गैंगस्टरों की तलाश में जिले में बड़े स्तर पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस संदिग्धों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद ही शनिवार सुबह जानकीपुर गांव पहुंची थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत