1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली में बारिश के साथ पड़ सकते हैं ओले, शिमला और मनाली में हुई बर्फबारी

दिल्ली में बारिश के साथ पड़ सकते हैं ओले, शिमला और मनाली में हुई बर्फबारी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 03, 2019 12:03 pm IST,  Updated : Mar 03, 2019 12:04 pm IST

राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह बादल छाए रहे और बारिश हुई। दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि होने की संभावना है। वहीं, दूसरी ओर पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो रही है।

राष्ट्रीय राजधानी में...- India TV Hindi
राष्ट्रीय राजधानी में बारिश के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना है। वहीं, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हुई है।

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह बादल छाए रहे और बारिश हुई। वहीं, दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि होने की संभावना है। मौसम विभाग ने ये जानकारी दी। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सफदरजंग वेधशाला में 9.6 मिलीमीटर जबकि पालम वेधशाला में 7.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। लोधी रोड़ वेधशाला में 5.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

उन्होंने बताया, ‘‘न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के करीब बने रहने का अनुमान है।’’ मौसम विभाग ने बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है। अधिकारी ने बताया, ‘‘दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में गरज के साथ बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है।’’

शनिवार को अधिकतम तापतान 19.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पूरे दिन बारिश जैसा मौसम बना रहा था और कई जगहों पर अच्छी बारिश भी हुई थी। वहीं, दूसरी ओर पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हुई। हिमाचल प्रदेश के मनाली और शिमला में बर्फबारी देखने के मिली है।

(इनपुट- भाषा और ANI)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत