1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राजस्थान में सर्दी का सितम जारी, माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस

राजस्थान में सर्दी का सितम जारी, माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 15, 2019 04:51 pm IST,  Updated : Dec 15, 2019 04:55 pm IST

राजस्थान के अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान में कल के मुकाबले एक से दो डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई और राज्य के सभी प्रमुख शहरों में न्यनूतम तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

Cold weather conditions prevail in Rajasthan- India TV Hindi
Cold weather conditions prevail in Rajasthan

जयपुर: राजस्थान के अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान में कल के मुकाबले एक से दो डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई और राज्य के सभी प्रमुख शहरों में न्यनूतम तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि रविवार सुबह चूरू, सीकर और श्रीगंगानगर में घना कोहरा और बीकानेर संभाग में मध्यम दर्जे का कोहरा छाया रहा और दृश्यता में कमी के कारण वाहन चालकों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि चूरू में घने कोहरे के कारण दृश्यता मात्र 50 मीटर, सीकर-श्रीगंगानगर में 100 मीटर और बीकानेर संभाग में 200 मीटर मापी गई।

मौसम विभाग ने अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, झुंझुनूं, करौली, सीकर तथा पश्चमी राजस्थान में बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, नागौर एवं श्रीगंगानगर जिलों में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान लगाया है। उन्होंने बताया कि कल रात राज्य के एक मात्र पर्वतीय पर्यटक स्थल माउंट आबू में न्यूतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं सीकर-पिलानी में न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस , भीलवाड़ा मे 6.4डिग्री, अलवर और चूरू में 7.0 डिग्री, वनस्थली में 7.2 डिग्री, अजमेर में 8.1 डिग्री, जैसलमेर में 9.3 डिग्री सेल्सियस और राजधानी जयपुर में 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत