1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हिमाचल प्रदेश में होने लगा कोरोना का कम्युनिटी ट्रांसमिशन: स्वास्थ्य अधिकारी

हिमाचल प्रदेश में होने लगा कोरोना का कम्युनिटी ट्रांसमिशन: स्वास्थ्य अधिकारी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 09, 2020 02:40 pm IST,  Updated : Sep 09, 2020 02:40 pm IST

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में कोरोना वायरस का सामुदायिक फैलाव हुआ है। शिमला की मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुरेखा चोपड़ा ने एक बयान में बताया कि कोविड-19 के हाल के आंकड़ों से स्थापित हुआ है कि वायरस का सामुदायिक स्तर पर फैलाव हुआ है।

हिमाचल प्रदेश में होने लगा कोरोना का कम्युनिटी ट्रांसमिशन: स्वास्थ्य अधिकारी- India TV Hindi
हिमाचल प्रदेश में होने लगा कोरोना का कम्युनिटी ट्रांसमिशन: स्वास्थ्य अधिकारी Image Source : PTI

शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में कोरोना वायरस का सामुदायिक फैलाव हुआ है। शिमला की मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुरेखा चोपड़ा ने एक बयान में बताया कि कोविड-19 के हाल के आंकड़ों से स्थापित हुआ है कि वायरस का सामुदायिक स्तर पर फैलाव हुआ है। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के मामले दिन-ब-दिन बढ़ रहे है। मरीजों के न ही संपर्कों का पता चला रहा है और न ही उन्होंने कोई यात्रा की है, जिससे साबित होता है कि सामुदायिक स्तर पर संक्रमण फैला है। 

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश में मंगलवार तक कोरोना वायरस के 7,832 मामले हैं। प्रदेश की आबादी करीब 70 लाख है। उन्होंने कहा, " इसलिए डॉक्टरों की आशा कार्यकर्ताओं के साथ मासिक बैठक सात सितंबर को शिमला में खुले आसमान के नीचे की गई थी, क्योंकि खुली हवा और धूप वायरस के फैलाव को कम करते हैं। 

उन्होंने बताया कि शिमला जिले के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने स्वास्थ्य महकमे की नियमित बैठकें एवं कार्यशालाएं खुले में आयोजित करने का अभियान शुरू किया है और सात सितंबर की बैठक इस मुहिम का हिस्सा थी। 

चोपड़ा ने कहा कि जहां भी मुमकिन हो, बैठकें एवं कार्यक्रम खुले में किए जाने चाहिए। प्रदेश में संक्रमण के कारण अब तक 59 मरीजों की मौत हो चुकी है। विशेष सचिव (स्वास्थ्य) निपुन जिंदल ने बताया कि राज्य में उपचार करा रहे मरीजों की संख्या 2,316 हो गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।