1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दादरी में सुधर रहे हालात, राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप जारी

दादरी में सुधर रहे हालात, राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप जारी

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 09, 2015 07:41 pm IST,  Updated : Oct 09, 2015 09:31 pm IST

दादरी: उत्तर प्रदेश में दादरी के बिसहड़ा गांव में स्थिति धीरे धीरे सामान्य हो रही है जहां गौमांस खाने की अफवाह पर एक व्यक्ति की पीट पीट कर हत्या कर दिए जाने के बाद पिछले

दादरी में सुधर रहे...- India TV Hindi
दादरी में सुधर रहे हालात, राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप जारी

दादरी: उत्तर प्रदेश में दादरी के बिसहड़ा गांव में स्थिति धीरे धीरे सामान्य हो रही है जहां गौमांस खाने की अफवाह पर एक व्यक्ति की पीट पीट कर हत्या कर दिए जाने के बाद पिछले कुछ दिनों से तनाव था, वहीं इस घटना को लेकर राजनीतिक आरोप प्रत्यारोप जारी हैं। इस घटना के पीडि़त 52 वर्षीय मोहम्मद अखलाक के पुत्र सरताज भारतीय वायु सेना में कारपोरल हैं। रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने कहा कि सरताज को दिल्ली में आवास मुहैया कराया गया है।

सूत्रों ने कहा कि सरताज का परिवार सुब्रतो पार्क स्थित वायुसेना के आवास में रहने चला गया है। दादरी में 28 सितंबर को हुई घटना के संबंध में जिन दो लोगों के नाम आए हैं, उन्हें क्लीन चिट देते हुए केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने समाजवादी पार्टी और सपा की प्रदेश सरकार पर जोड़तोड़ करने तथा हमले का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया। उन्होंने दिल्ली में संवाददाताओं से कहा, उत्तर प्रदेश सरकार अपने मकसद के लिए जोड़तोड कर रही है। मैं दोनों युवकों को जानती हूं जिनके नाम इसमें खींचे गए हैं। उनका इस मुद्दे से कोई लेनादेना नहीं है। उत्तर प्रदेश की अक्षम पुलिस और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा इनके नाम लिए जा रहे हैं जो लगातार झूठ बोल रही है।

मेनका की टिप्पणी के एक दिन पहले सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने घटना के लिए एक खास पार्टी के लोगों को दोषी ठहराया था। उन्होंने हालांकि किसी पार्टी का नाम नहीं लिया था।

दादरी मामले में एक पार्टी विशेष के लोगों के शामिल होने के मुलायम के आरोप पर केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा ने जाति या धर्म की राजनीति में ना तो कभी भरोसा किया और ना ही इसमें शामिल हुई। राजनाथ सिंह ने लखनउ में कहा कि ये बात सही हो सकती है कि सांप्रदायिक तनाव पैदा कर कुछ लोग फायदा उठाना चाहते हों लेकिन स्वस्थ लोकतंत्र में ऐसा नहीं होना चाहिए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत