1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आंदोलन से दिल्ली-अमृतसर मार्ग पर रेल यातायात बाधित

आंदोलन से दिल्ली-अमृतसर मार्ग पर रेल यातायात बाधित

 Written By: IANS
 Published : May 02, 2015 05:50 pm IST,  Updated : May 02, 2015 05:53 pm IST

चंडीगढ़: कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने राज्य एवं केंद्र सरकारों से बेमौसम बारिश की मार झेल रहे किसानों की मदद के लिए तत्काल कदम उठाए जाने की मांग करते हुए शनिवार को पंजाब के विभिन्न

किसानों के पक्ष में...- India TV Hindi
किसानों के पक्ष में कांग्रेस का 'रेल रोको' आंदोलन: पंजाब

चंडीगढ़: कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने राज्य एवं केंद्र सरकारों से बेमौसम बारिश की मार झेल रहे किसानों की मदद के लिए तत्काल कदम उठाए जाने की मांग करते हुए शनिवार को पंजाब के विभिन्न हिस्सों में 'रेल रोको' आंदोलन शुरू किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष प्रताव सिंह बाजवा के नेतृत्व में सरहिंद रेलवे स्टेशन पर रेल यातायात रोक दी।

कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने 29 अप्रैल को सरहिंद, खन्ना और मंडी गोबिंदगढ़ में अनाज मंडियों का दौरा किया था और किसानों की समस्याएं सुनीं।

सांसद रावनीत सिंह बिट्टू के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लुधियाना के निकट रेलवे यातायात रोक दिया।

रावनीत सिंह ने कहा, "हम किसानों की समस्याओं को उठा रहे हैं, क्योंकि राज्य और केंद्र सरकार ने उन्हें उनके हाल पर छोड़ दिया है।"

कांग्रेस के रेल रोको आंदोलन के कारण बेहद व्यस्त दिल्ली-अमृतसर मार्ग पर रेल यातायात बाधित रहा, जो एक-दो घंटे बाद समाप्त हो गया।

पूरे पंजाब में किसान सरकार द्वारा गेहूं खरीदी की धीमी गति के कारण धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों का शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार पर गेहूं की सरकारी खरीद में अव्यवस्था का आरोप है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत