1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. रणदीप सिंह सुरजेवाला के पिता शमशेर शिंह का निधन, लंबे समय से थे बीमार

रणदीप सिंह सुरजेवाला के पिता शमशेर शिंह का निधन, लंबे समय से थे बीमार

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jan 20, 2020 01:56 pm IST,  Updated : Jan 20, 2020 01:56 pm IST

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शमशेर सिंह सुरजेवाला का लंबी बीमारी के बाद सोमवार को निधन हो गया। वह 87 साल के थे। पार्टी सूत्रों ने बताया कि पार्टी नेता रणदीप सुरजेवाला के पिता शमशेर सिंह ने दिल्ली के एम्स अस्पताल में अंतिम सांस ली।

Randeep Singh Surjewala and Shamsher Singh- India TV Hindi
Randeep Singh Surjewala and Shamsher Singh

चंडीगढ़: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शमशेर सिंह सुरजेवाला का लंबी बीमारी के बाद सोमवार को निधन हो गया। वह 87 साल के थे। पार्टी सूत्रों ने बताया कि पार्टी नेता रणदीप सुरजेवाला के पिता शमशेर सिंह ने दिल्ली के एम्स अस्पताल में अंतिम सांस ली। शमशेर सिंह पांच बार विधायक चुने गए थे और वह एक बार राज्यसभा सदस्य चुने गए।

वह हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व मंत्री भी रहे। वह हरियाणा कृषक समाज के अध्यक्ष थे और उन्होंने किसानों के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी। वह कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी और राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला के पिता हैं।  शमशेर सिंह ने 1967, 1977, 1982 और 1991 में नरवाना विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल की। वह 2001 में कैथल विधानसभा क्षेत्र से विधायक के रूप में भी चुने गए।

उन्होंने हरियाणा विधानसभा में विपक्षी पार्टी के नेता के रूप में भी काम किया था।

शमशेर सिंह सुरजेवाला का अंतिम संस्कार हरियाणा के नरवाना में दोपहर को किया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत