1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. एमजे अकबर के इस्तीफे को कांग्रेस ने देरी से उठाया सही कदम बताया, कहा सच्चाई की जीत हुई

एमजे अकबर के इस्तीफे को कांग्रेस ने देरी से उठाया सही कदम बताया, कहा सच्चाई की जीत हुई

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 17, 2018 05:41 pm IST,  Updated : Oct 17, 2018 06:15 pm IST

प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि एमजे अकबर को मजबूर होकर अपना इस्तीफा देना पड़ा है

Congress statement on M J Akbar Resignation- India TV Hindi
Congress statement on M J Akbar Resignation

नई दिल्ली। MeToo के तहत आरोपों से घिरने के बाद विदेश राज्यमंत्री एमजे अकबर के इस्तीफे को मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने देरी से उठाया सही कदम बताया है। कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि आज उन सभी महिलाओं की जीत हुई है जिन्होंने एमजे अकबर पर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा कि आज सच्चाई की जीत हुई है।

प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि एमजे अकबर को मजबूर होकर अपना इस्तीफा देना पड़ा है, उन्होने बताया आरोप लगाने वाली महिलाओं को उन पुरुषों का भी साथ मिल रहा था जो एमजे अकबर और उन महिलाओं के साथ काम कर चुके थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत