1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जानिए अशोक सिंघल के विवादित बयान जिनसे मचा हंगामा

जानिए अशोक सिंघल के विवादित बयान जिनसे मचा हंगामा

 Written By: India TV News Desk
 Published : Nov 17, 2015 06:19 pm IST,  Updated : Nov 17, 2015 06:23 pm IST

नई दिल्ली: विश्व हिंदू परिषद के नेता अशोक सिंघल का मंगलवार को गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। 89 वर्षीय सिंघल को एक महिने से ज्यादा वक्त से सांस संबंधी परेशानी हो रही

अशोक सिंघल के विवादित...- India TV Hindi
अशोक सिंघल के विवादित बयान जिनसे मचा हंगामा

नई दिल्ली: विश्व हिंदू परिषद के नेता अशोक सिंघल का मंगलवार को गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। 89 वर्षीय सिंघल को एक महिने से ज्यादा वक्त से सांस संबंधी परेशानी हो रही थी। जानिए सिंघल के विवादित बयानों के बारे में जिन्होंने देशभर में हंगामा मचा दिया था।

800 साल बाद बनी हिंदुओं की सरकार

वीएचपी नेता अशोक सिंघल ने विश्व हिंदू कांग्रेस में 21 नवम्बर, 2014 को एक विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में 800 साल बाद हिंदुओं की सरकार बनी है। 800 साल बाद दिल्ली में हिंदू स्वाभिमानियों के हाथ में सत्ता आई है। दिल्ली में पृथ्वीराज चौहान के बाद पहली बार हिंदुओं के हाथ में सत्ता आई है। सिंघल के इस बयान के बाद कई विवाद हुए।

पांच बच्चे पैदा करे हिंदू

23 फरवरी, 2014 को एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भोपाल आए सिघंल ने कहा कि अब हिंदुओं को हम दो हमारे दो की अवधारणा से बाहर आना होगा। अब हर हिंदू को पांच बच्चे पैदा करने होंगे, नहीं तो वो दिन दूर नहीं जब इस देश में हिंदू ही अल्पसंख्यक हो जाएगा। सिंघल के इस बयान की देशभर में निंदा हुई थी।

केजरीवाल को मिला है नक्सलियों का समर्थन

सिंघल ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को लेकर कहा था कि केजरीवाल को नक्सलियों का समर्थन मिला हुआ है। केजरीवाल को विदेश से भी फंड मिलता है और यह फंड उन्हें देश में अशांति फैलाने के लिए दिया जाता है। इसी वजह से केजरीवाल झूठी बयानबाजी कर लोगों को गुमराह करते है।

अगली स्लाइड पर पढ़िए मोदी को लेकर सिंघल का बयान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत