1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पूर्वोत्तर के पांच राज्य पूरी तरह से कोरोना से मुक्त- जितेंद्र सिंह

पूर्वोत्तर के पांच राज्य पूरी तरह से कोरोना से मुक्त- जितेंद्र सिंह

 Written By: Bhasha
 Published : Apr 27, 2020 08:19 pm IST,  Updated : Apr 27, 2020 08:20 pm IST

जितेंद्र सिंह ने कहा कि पूर्वोत्तर के पांच राज्यों - सिक्किम, नगालैंड, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर और त्रिपुरा पूरी तरह से कोरोना वायरस से मुक्त हैं। इसके अलावा तीन अन्य राज्य- असम, मेघालय और मिजोरम में कोरोना वायरस के क्रमशः आठ, 11 और एक मामले सामने आए थे।

North Eastern States- India TV Hindi
Representational Image Image Source : PTI

नई दिल्ली. केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सोमवार को कहा कि पूर्वोत्तर के आठ राज्यों में से पांच पूरी तरह से कोरोना वायरस से मुक्त हैं और शेष तीन प्रदेशों में पिछले कई दिन से इस बीमारी का कोई नया मामला सामने नहीं आया है।   सिंह पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री भी हैं। उन्होंने पूर्वोत्तर परिषद, शिलांग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ही विभिन्न सरकारी निकायों और सार्वजनिक उपक्रमों के प्रतिनिधियों के साथ वीडियो कांफ्रेंस के जरिए बैठक की। उसके बाद उन्होंने यह टिप्पणी की।

जितेंद्र सिंह ने कहा कि पूर्वोत्तर के पांच राज्यों - सिक्किम, नगालैंड, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर और त्रिपुरा पूरी तरह से कोरोना वायरस से मुक्त हैं। इसके अलावा तीन अन्य राज्य- असम, मेघालय और मिजोरम में कोरोना वायरस के क्रमशः आठ, 11 और एक मामले सामने आए थे। सिंह ने कहा कि ये सभी मरीज ठीक हो गए हैं और रविवार रात के बाद से कोई नया मामला नहीं आया है।

उन्होंने क्षेत्र की राज्य सरकारों, मुख्यमंत्रियों और अपने मंत्रालय के अधिकारियों और परिषद को बेहतरीन समन्वय सुनिश्चित करने के लिए बधाई दी जिससे यह संभव हो सका है। जितेंद्र सिंह ने कोरोना वायरस मरीजों की देखभाल और संक्रमण के प्रबंधन के लिए नयी स्वास्थ्य परियोजनाओं के संबंध में मिजोरम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर जैसे राज्यों से मिले प्रस्तावों की भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं को प्राथमिकता के साथ निपटाया जाएगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत