1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Coronavirus: SSB के अधिकारी की मौत, CAPF के कुल 9 कर्मियों की मौत

Coronavirus: SSB के अधिकारी की मौत, CAPF के कुल 9 कर्मियों की मौत

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 05, 2020 11:58 am IST,  Updated : Jun 05, 2020 11:58 am IST

सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के 55 वर्षीय एक अधिकारी की मौत कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से हो गई। सीमा की रक्षा करने वाले इस सुरक्षा बल में संक्रमण से मौत का यह पहला मामला है।

Coronavirus: SSB के अधिकारी की मौत, CAPF के कुल 9 कर्मियों की मौत- India TV Hindi
Coronavirus: SSB के अधिकारी की मौत, CAPF के कुल 9 कर्मियों की मौत Image Source : PTI/FILE

नई दिल्ली: सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के 55 वर्षीय एक अधिकारी की मौत कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से हो गई। सीमा की रक्षा करने वाले इस सुरक्षा बल में संक्रमण से मौत का यह पहला मामला है। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि मृतक हेड कांस्टेबल रैंक के अधिकारी थे और दिल्ली में 25वीं बटालियन में तैनात थे।

उन्होंने बताया कि संबंधित अधिकारी गुर्दे की बीमारी से पहले से पीड़ित थे और संक्रमण की वजह से बृहस्पतिवार को उनकी मौत हो गई। नेपाल और भूटान से लगती हुई भारतीय सीमा की रक्षा में तैनात रहने वाले इस बल में संक्रमण की वजह से मौत का पहला मामला है। बल में कुल 80,000 कर्मी हैं।

केंद्रीय गृह मंत्रालय के तहत आने वाले केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल या अर्धसैनिक बल के भीतर संक्रमण से मौत का यह नौंवा मामला है। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में कोविड-19 से चार जवानों की मौत हुई। वहीं केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और सीमा सुरक्षा बल के दो-दो जवानों की मौत हुई है।

इसके अलावा राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के भी कुछ कर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत