1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली की 8 और मस्जिदों में रुके मिले कई लोग, विदेशी भी शामिल

दिल्ली की 8 और मस्जिदों में रुके मिले कई लोग, विदेशी भी शामिल

 Reported By: Kumar Sonu
 Published : Apr 01, 2020 03:05 pm IST,  Updated : Apr 01, 2020 03:06 pm IST

निजामुद्दीन के तबलीगी जमात का मामला खुलने के बाद दिल्ली की कई और मस्जिदों में लोग छिपे मिले हैं। दिल्ली पुलिस ने आज दिल्ली की 8 मस्जिदों से 113 लोगों को बाहर निकाला।

Corona virus- India TV Hindi
Corona virus

निजामुद्दीन के तबलीगी जमात का मामला खुलने के बाद दिल्ली की कई और मस्जिदों में लोग छिपे मिले हैं। दिल्ली पुलिस ने आज दिल्ली की 8 मस्जिदों से 113 लोगों को बाहर निकाला। दिल्ली पुलिस को जानकारी मिली थी कि उत्तर पूर्वी जिले की 7 मस्जिदों और शाहदरा जिले की एक मस्जिद में बहुत सारे लोग रुके हुए हैं इनमें से कुछ विदेशी भी हैं। इसके बाद दिल्ली पुलिस इन मस्जिदों पर पहुंची दिल्ली पुलिस को 113 लोग इन 8 मस्जिदों में से मिले हैं। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार इनमें से 106 लोग उत्तर पूर्वी जिले में कि 7 मस्जिदों में रुके हुए थे इन 106 लोगों में से 84 लोग विदेशी हैं। बाकी 7 लोग शाहदरा जिले की आस्का मस्जिद में रुके हुए थे। जिनमे से कुछ को क्वॉरेंटाइन में वज़ीराबाद भेजा गया है और बाकियों को सेल्फ क्वॉरेंटाइन में भेज दिया गया है यह सभी लोग उत्तर पूर्वी जिले की 7 मस्जिद और शाहादरा जिले की एक मस्जिद में रुके हुए थेर्। यह सभी विदेशी निजामुद्दीन विजिट करके आए थे। 

पुलिस ने इस पूरे मामले की जानकारी डीएम को चिट्ठी लिखकर दे दी है अब पुलिस इस पूरे मामले में लीगल एक्शन लेते हुए एफ आई आर दर्ज कर रही है  क्योंकि इन लोगों ने अपनी जानकारी डिस्क्लोज नहीं की थी जिन मस्जिदों में यह लोग रुके हुए थे उनमें सीलमपुर की दो मस्जिद हैं वेलकम की तीन मस्जिद हैं, वेलकम की तीन मस्जिद हैं और शास्त्री पार्क की दो मस्जिद मस्जिद हैं। वहीं मानसरोवर पार्क की एक मस्जिद है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत