1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Corona Virus: राजस्थान के BJP विधायक बोले- IPL और जुमे की नमाज जैसे आयोजनों पर भी लगे रोक

Corona Virus: राजस्थान के BJP विधायक बोले- IPL और जुमे की नमाज जैसे आयोजनों पर भी लगे रोक

 Written By: Manish Bhattacharya
 Published : Mar 05, 2020 10:34 pm IST,  Updated : Mar 05, 2020 10:34 pm IST

वासुदेव देवनानी ने कहा कि जिस तरह धुलंडी के बड़े आयोजनों को रोकने के लिए सरकार ने अपील की है, उसी तरह दूसरे आयोजनों पर भी उसी तरह से रोक लगाई जाए, ताकि किसी भी धर्म या समुदाय में यह गंभीर रोग न फैलै। 

Vasudev Devnani- India TV Hindi
Vasudev Devnani Image Source : TWITTER

जयपुर. कोरोना वायरस को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई बड़े नेताओं ने होली मिलन समारोह रद्द कर दिए हैं। देश की राजधानी दिल्ली में भी सरकार ने प्राइमरी स्कूलों को 31 मार्च तक बंद कर दिए गए हैं। अब राजस्थान के भाजपा विधायक वासुदेव देवनानी ने कोरोना वायरस के मद्देनजर बड़ा बयान दिया है। वासुदेव ने कहा है कि कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए IPL के आयजन और अजमेर में जुमे की नमाज जैसे सामूहिक एकत्रिकरण के आयोजन पर भी रोक लगाई जानी चाहिए।

वासुदेव देवनानी ने कहा कि जिस तरह धुलंडी के बड़े आयोजनों को रोकने के लिए सरकार ने अपील की है, उसी तरह दूसरे आयोजनों पर भी उसी तरह से रोक लगाई जाए, ताकि किसी भी धर्म या समुदाय में यह गंभीर रोग न फैलै। देवनानी ने कहा कि वो विधानसभा में भी किसी न किसी जरिए से अपनी मांग रखेंगे और साथ ही सीएम अशोक गहलोत को भी इस विषय पर पत्र भेजेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत