1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कोरोना वायरस के 30,941 नए मामले सामने आए, 350 मरीजों की मौत

कोरोना वायरस के 30,941 नए मामले सामने आए, 350 मरीजों की मौत

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 31, 2021 11:36 am IST,  Updated : Aug 31, 2021 11:36 am IST

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी किए गएआंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 350 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,38,560 हो गई। 

कोरोना वायरस के 30,941 नए मामले सामने आए, 350 मरीजों की मौत- India TV Hindi
कोरोना वायरस के 30,941 नए मामले सामने आए, 350 मरीजों की मौत Image Source : AP

नई दिल्ली: भारत में एक दिन में कोविड-19 के 30,941 नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,27,68,880 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 3,70,640 हो गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार को सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 350 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,38,560 हो गई। 

देश में अभी 3,70,640 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 1.13 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में कुल 5,684 की कमी दर्ज की गई। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97. 53 प्रतिशत है। देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी।

वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख के पार चले गए। देश में 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत