1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Coronavirus का ग्राफ और नीचे लुढ़का, सिर्फ 7.65% बचे हैं एक्टिव केस

Coronavirus का ग्राफ और नीचे लुढ़का, सिर्फ 7.65% बचे हैं एक्टिव केस

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 28, 2020 09:57 am IST,  Updated : Oct 28, 2020 09:57 am IST

कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या देखें तो 24 घंटों के दौरान देशभर में 54439 लोग ठीक हुए हैं और अबतक देशभर में कुल 7259509 लोग पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं जो देश के कुल कोरोना मामलों का 90.85 प्रतिशत है, यानि देश में कोरोना का रिकवरी रेट 90.85 प्रतिशत हो गया है।

Coronavirus testing in India surpasses 105 millions- India TV Hindi
Coronavirus testing in India surpasses 105 millions Image Source : PTI

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस का संक्रमण अब काफी हद तक कंट्रोल में नजर आ रहा है, रोजाना स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी होने वाले कोरोना आंकड़ों को देखें तो नए मामले लगातार कम हो रहे हैं और साथ में कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या नए मामलों के मुकाबले बढ़ ही रही है। देश में कोरोना की मृत्यु दर में भी कमी आई है और कोरोना वायरस के एक्टिव मामलों में भी लगातार गिरावट देखने को मिल रही है।

सबसे पहले अगर रोजाना आने वाले नए कोरोना मामलों को देखें तो पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में कुल 43893 नए केस दर्ज किए गए हैं। इन नए मामलों के साथ देश के कुल कोरोना मामलों का आंकड़ा बढ़कर 79,90,322 तक पहुंच गया है। हालांकि इस आंकड़े में ज्यादातर लोग ऐसे हैं जो पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं।

कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या देखें तो 24 घंटों के दौरान देशभर में 54439 लोग ठीक हुए हैं और अबतक देशभर में कुल 7259509 लोग पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं जो देश के कुल कोरोना मामलों का 90.85 प्रतिशत है, यानि देश में कोरोना का रिकवरी रेट 90.85 प्रतिशत हो गया है।

देश में कोरोना के एक्टिव मामलों में लगातार कमी आ रही है, देश के कुल कोरोना मामलों में सिर्फ 7.65 प्रतिशत ही एक्टिव केस बचे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक अब सिर्फ 610803 मामले ही एक्टिव बचे हैं और पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में एक्टिव केस 15054 घटे हैं।

कोरोना की वजह से जान गंवाने वालों की संख्या में भी पहले के मुकाबले हल्की कमी आई है, हालांकि लगातार दो दिन तक मौतों का आंकड़ा 500 के नीचे रहने के बाद बुधवार को यह 500 के ऊपर दर्ज किया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान देशभर में कोरोना की वजह से 508 लोगों की जान गई है और अबतक यह वायरस देशभर में कुल 120010 लोगों की मौत का कारण बन चुका है। देश में कोरोना वायरस से मृत्यु की दर 1.5 प्रतिशत है।

कोरोना मरीजों की पहचान के लिए देशभर में लगातार टेस्टिंग हो रही है, मंगलवार को देशभर में 10.66 लाख से ज्यादा कोरोना टेस्ट हुए हैं। देश में कुल कोरोना वायरस टेस्टिंग का आंकड़ा अब बढ़कर 10.54 करोड़ को पार कर चुका है। दुनियाभर में अमेरिका के बाद भारत में ही सबसे ज्यादा कोरोना टेस्ट हो रहे हैं।   

वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस के मामलों की बात करें तो दुनियाभर में कुल मामलों का आंकड़ा बढ़कर 4.42 करोड़ के पार पहुंच गया है, अबतक दुनियाभर में कोरोना वायरस की वजह से 11.71 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि पूरी दुनिया में 3.24 करोड़ से ज्यादा लोग कोरोना वायरस से ठीक भी हो चुके हैं। दुनियाभर में कोरोना वायरस के सबसे अधिक मामले अमेरिका में हैं जहां पर 90.38 लाख से ज्यादा केस सामने आ चुके हैं और 2.32 लाख से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। इसके बाद भारत का स्थान है और भारत के बाद तीसरे नंबर पर ब्राजील है जहां पर 54.40 लाख मामले सामने आए हैं और 1.57 लाख से ज्यादा लोगों की जान गई है। रूस में भी 15.47 लाख से ज्यादा केस सामने आ चुके हैं और 26 हजार से ज्यादा लोगों की जान गई है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत