1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भारत में कोरोनोवायरस के 50,129 नए मामले दर्ज, एक दिन में 578 मौतें; एक्टिव मामले 7 लाख से नीचे

भारत में कोरोनोवायरस के 50,129 नए मामले दर्ज, एक दिन में 578 मौतें; एक्टिव मामले 7 लाख से नीचे

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 25, 2020 09:54 am IST,  Updated : Oct 25, 2020 09:54 am IST

भारत लगातार कोरोना के मामलों पर नियंत्रण पाता दिख रहा है। देश में COVID-19 के 50,129 ताजा मामलों के साथ कुल आकड़ा 78 लाख के पार पहुंच गया है।

Coronavirus revcovery rate in India near 90 percent- India TV Hindi
Coronavirus revcovery rate in India near 90 percent Image Source : PTI

भारत लगातार कोरोना के मामलों पर नियंत्रण पाता दिख रहा है। देश में COVID-19 के 50,129 ताजा मामलों के साथ कुल आकड़ा 78 लाख के पार पहुंच गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार, अब तक 70,78,123 लोग इस घातक वायरस को मात दे चुके हैं। जिसके चलते रविवार को राष्ट्रीय रिकवरी दर को बढ़कर 89.78 प्रतिशत हो गई है। 

कोरोनोवायरस मामलों की कुल संख्या 7,864,811 हो गई है। देश में 24 घंटे में 578 लोगों की मौत हुई है। जिसके साथ ही मौत का आंकड़ा 1,18,534 हो गया है। COVID-19 मामले में देश में फिलहाल मृत्यु दर 1.51 प्रतिशत है। मंत्रालय ने कहा, "एक महत्वपूर्ण उपलब्धि में, भारत की कुल रिकवरी 70 लाख को पार कर गई है। शीर्ष 4 राज्यों में कुल रिकवर मामलों में आधे से अधिक केस आए हैं।

7,814,682 मामलों के साथ भारत दूसरे स्थान पर आता है, जबकि देश में मरने वालों की संख्या 117,956 है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के अनुसार, शनिवार को 11,40,905 नमूनों का परीक्षण किया गया। इसके साथ 24 अक्टूबर तक कुल 10,25,23,469 नमूनों की जांच की जा चुकी है। 

देश का संक्रमण 7 अगस्त को 20 लाख का आंकड़ा पार कर गया, 23 अगस्त को 30 लाख और 5 सितंबर को 40 लाख हो गया। यह 16 सितंबर को 50 लाख का आंकड़ा पार कर गया, 28 सितंबर को 60 लाख और 11 अक्टूबर को 70 लाख को पार कर गया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत