1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. लगातार घट रहे हैं Coronavirus के एक्टिव मामले, रिकवरी रेट 89% के ऊपर पहुंचा

लगातार घट रहे हैं Coronavirus के एक्टिव मामले, रिकवरी रेट 89% के ऊपर पहुंचा

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 22, 2020 09:44 am IST,  Updated : Oct 22, 2020 09:44 am IST

कोरोना मरीजों की पहचान के लिए देशभर में लगातार टेस्टिंग हो रही है, बुधवार को देशभर में करीब 14.69 लाख से ज्यादा टेस्ट हुए हैं। देश में कुल कोरोना वायरस टेस्टिंग का आंकड़ा अब बढ़कर 9.86 करोड़ को पार कर चुका है। दुनियाभर में अमेरिका के बाद भारत में ही सबसे ज्यादा कोरोना टेस्ट हो रहे हैं।

Coronavirus testing in India surpasses 98 millions- India TV Hindi
Coronavirus testing in India surpasses 98 millions Image Source : PTI

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस नए मामलों में लगातार हो रही कमी और कोरोना से मरीजों के ठीक हो रहे लोगों के बढ़ते आंकड़े की वजह से देश में कोरोना के एक्टिव मामलों में लगातार कमी देखी जा रही है। पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में कोरोना वायरस के एक्टिव मामलों में 24278 की कमी आई है और अब देश में इस जानलेवा वायरस के कुल एक्टिव मामलें 715812 बचे हैं जो देश के कुल कोरोना मामलों का सिर्फ 9.28 प्रतिशत है।  

देश में लगातार कोरोना के नए मामले घट रहे हैं और साथ में कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या भी नए मामलों के मुकाबले काफी ऊपर है। पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में कोरोना वायरस के 55839 मामले दर्ज किए गए हैं और देश के कुल कोरोना वायरस मामलों का आंकड़ा बढ़कर 77,06,746 तक पहुंच गया है।

कोरोना से ठीक होने वाले मामलों की बात करें तो उनकी संख्या नए आने वाले मामलों के से कहीं ज्यादा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देशभर में अबतक कुल 6874518 लोग कोरोना वायरस से पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान भी देशभर में 79415 लोग ठीक हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना वायरस का रिकवरी रेट बढ़कर 89.19 प्रतिशत तक पहुंच गया है।

कोरोना की वजह से जान गंवाने वालों के आंकड़े में भी पहले के मुकाबले गिरावट दर्ज की गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में कोरोना की वजह से 702 लोगों की जान गई है। अबतक देशभर में यह जानलेवा वायरस कुल 116616 लोगों की जान ले चुका है।

कोरोना मरीजों की पहचान के लिए देशभर में लगातार टेस्टिंग हो रही है, बुधवार को देशभर में करीब 14.69 लाख से ज्यादा टेस्ट हुए हैं। देश में कुल कोरोना वायरस टेस्टिंग का आंकड़ा अब बढ़कर 9.86 करोड़ को पार कर चुका है। दुनियाभर में अमेरिका के बाद भारत में ही सबसे ज्यादा कोरोना टेस्ट हो रहे हैं।  

वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस के मामलों की बात करें तो दुनियाभर में कुल मामलों का आंकड़ा बढ़कर 4.14 करोड़ के पार पहुंच गया है, अबतक दुनियाभर में कोरोना वायरस की वजह से 11.36 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि पूरी दुनिया में 3.09 करोड़ से ज्यादा लोग कोरोना वायरस से ठीक भी हो चुके हैं। दुनियाभर में कोरोना वायरस के सबसे अधिक मामले अमेरिका में हैं जहां पर 85.84 लाख से ज्यादा केस सामने आ चुके हैं और 2.27 लाख से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। इसके बाद भारत का स्थान है और भारत के बाद तीसरे नंबर पर ब्राजील है जहां पर 53 लाख मामले सामने आए हैं और 1.55 लाख से ज्यादा लोगों की जान गई है। रूस में भी 14.47 लाख से ज्यादा केस सामने आ चुके हैं और 24 हजार से ज्यादा लोगों की जान गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत