1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Coronavirus: आंध्र प्रदेश में संक्रमण के 128 नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 3,245 हुई

Coronavirus: आंध्र प्रदेश में संक्रमण के 128 नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 3,245 हुई

 Reported By: Bhasha
 Published : May 28, 2020 02:53 pm IST,  Updated : May 28, 2020 02:53 pm IST

आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 128 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 3,245 हो गई है। 

Coronavirus: आंध्र प्रदेश में संक्रमण के 128 नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 3,245 हुई - India TV Hindi
Coronavirus: आंध्र प्रदेश में संक्रमण के 128 नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 3,245 हुई  Image Source : PTI

अमरावती (आंध्र प्रदेश): आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 128 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 3,245 हो गई है। राज्य सरकार द्वारा जारी बुलेटिन में बताया गया है कि इस खतरनाक वायरस से एक और व्यक्ति की मौत हुई है जिससे मौत का आंकड़ा बढ़कर 59 हो गया। 

बुलेटिन में बताया गया कि व्यक्ति की मौत कुर्नूल जिले में हुई है। पिछले 24 घंटे में बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे तक आए कुल मामलों में से चार चेन्नई के कोयम्बेडू बाजार से जुड़े हैं। राज्य के विभिन्न अस्पतालों से कुल 68 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिनमें दूसरे राज्यों के लोग भी शामिल हैं।

राज्य में अब तक 2,125 लोग स्वस्थ हो चुके हैं जिनमें से 167 दूसरे राज्यों के हैं। राज्य में कुल 1061 मरीजों का इलाज चल रहा है जिनमें से 824 आंध्र प्रदेश के हैं जबकि 126 दूसरे राज्यों से हैं और 111 विदेशी नागरिक हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत