1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Coronavirus: Lockdown के दौरान गांव लौट रहे युवकों को पुलिस ने मेंढक की तरह कुदवाया

Coronavirus: Lockdown के दौरान गांव लौट रहे युवकों को पुलिस ने मेंढक की तरह कुदवाया

 Written By: Bhasha
 Published : Mar 26, 2020 08:55 pm IST,  Updated : Mar 26, 2020 09:05 pm IST

बदायूं जिले में 'लॉकडाउन' के दौरान दूसरे स्थानों से अपने घर जा रहे कुछ युवकों को पुलिस द्वारा सड़क पर जबरन मेंढक की तरह कुदवाने का वीडियो वायरल होने के बाद प्रकरण की जांच के आदेश दिये गये हैं।

बदायूं कोरोना वायरस  हिंदी न्यूज़ Coronavirus: Lockdown Violator Coronavirus Badaun Police Asked to - India TV Hindi
Lockdown के दौरान गांव लौट रहे युवकों को पुलिस ने मेंढक की तरह कुदवाया  

बदायूं (उत्तर प्रदेश): बदायूं जिले में 'लॉकडाउन' के दौरान दूसरे स्थानों से अपने घर जा रहे कुछ युवकों को पुलिस द्वारा सड़क पर जबरन मेंढक की तरह कुदवाने का वीडियो वायरल होने के बाद प्रकरण की जांच के आदेश दिये गये हैं। घटना के वायरल वीडियो में कुछ पुलिसकर्मी राह चलते युवकों को जबरन सड़क पर मेंढक की तरह कुदवाते नजर आ रहे हैं। युवकों की पीठ पर बैग लदा हुआ है और वे मजबूरन इस जुल्म को बर्दाश्त करते दिख रहे हैं। 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी ने इस बारे में बताया कि घटना थाना सिविल लाइंस के खेड़ा नवादा पुलिस चौकी की बुधवार सुबह 8 बजे की है। पुलिस में भर्ती एक प्रशिक्षु जवान अकेला ड्यूटी कर रहा था इसीलिए उससे यह बेवकूफी हो गयी। उन्होंने बताया कि मामले की जांच पुलिस अधीक्षक (नगर) जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव को दी गयी है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत