1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Coronavirus:बिहार में 5 नए पॉजिटिव मामले, मरीजों की संख्या बढ़कर 21 हुई

Coronavirus:बिहार में 5 नए पॉजिटिव मामले, मरीजों की संख्या बढ़कर 21 हुई

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 31, 2020 10:00 pm IST,  Updated : Mar 31, 2020 10:00 pm IST

बिहार में आज कोरोना के 5 नए मरीज सामने आये हैं, जिसमें एक मरीज गया जिले का रहने वाला बताया जा रहा है जबकि 4 अन्य मरीज सीवान जिले के रहने वाले बताये जा रहे हैं।

Coronavirus:बिहार में 5 नए पॉजिटिव मामले, मरीजों की संख्या बढ़कर 21 हुई- India TV Hindi
Coronavirus:बिहार में 5 नए पॉजिटिव मामले, मरीजों की संख्या बढ़कर 21 हुई

पटना: बिहार में आज कोरोना के 5 नए मरीज सामने आये हैं, जिसमें एक मरीज गया जिले का रहने वाला बताया जा रहा है जबकि 4 अन्य मरीज सीवान जिले के रहने वाले बताये जा रहे हैं। इस तरह प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 21 हो गई है।

 
इससे पहले राजेंद्र मेमोरियल रिसर्च इन्स्टीट्यूट (आरएमआरआई) के निदेशक डा प्रदीप दास ने मंगलवार को बताया कि दुबई से लौटा गोपालगंज निवासी 35 वर्षीय एक व्यक्ति कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है। उन्होंने बताया कि 90 संदिग्ध मामलों की आरएमआरआई में जांच की जा रही है। बिहार में कल तक कोरोना वायरस के 1051 संदिग्ध नमूनों की जांच की गयी थी। 

कतर से लौटे मुंगेर निवासी एक व्यक्ति की गत 21 मार्च को पटना एम्स में मौत हो गयी थी । पटना निवासी एक महिला , जो 21 मार्च को अस्पताल में भर्ती हुई थीं उन्हें सोमवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी। उन्होंने बताया कि पटना एम्स में आब्ज़र्वेशन में वर्तमान में रखे गए छह अन्य मरीजों की भी रिर्पोट निगेटिव आयी है, जिनमें से तीन को आज तथा तीन अन्य को अगले दो दिनों के भीतर छुट्टी दे दी जाएगी ।

 

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत