1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Coronavirus: 30 लाख के पार पहुंचा कोरोना मरीजों का आंकड़ा, 24 घंटे में 69239 नए केस

Coronavirus: 30 लाख के पार पहुंचा कोरोना मरीजों का आंकड़ा, 24 घंटे में 69239 नए केस

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 23, 2020 09:34 am IST,  Updated : Aug 23, 2020 10:47 am IST
Coronavirus cases in India Surpasses 3 millions- India TV Hindi
Coronavirus cases in India Surpasses 3 millions Image Source : FILE PHOTO

नई दिल्ली।  देश में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार फैल रहा है और हर दिन रिकॉर्डतोड़ नए मामले सामने आते जा रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में कोरोना वायरस के 69239 नए केस सामने आए हैं और अब देशभर में कोरोना वायरस के कुल मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 30.44 लाख को पार कर गया है।

हालांकि कोरोना से ठीक हने वाले लोगों की रफ्तार भी तेजी से बढ़ रही है। पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में कोरोना से 57789 लोग ठीक हुए हैं और अबतक कुल 22,80,566 लोग पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। देश में कोरोना वायरस का रिकवरी रेट 74.89 प्रतिशत हो गया है। लेकिन देश के कुल कोरोना मरीजों में अभी भी 7.07 लाख से ज्यादा एक्टिव मामले हैं।

कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ने के साथ इसकी वजह से जान गंवाने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में कोरोना वायरस के की वजह से 912 लोगों की जान गई है और अबतक यह जानलेवा वायरस देश में कुल 56706 लोगों की मौत का कारण बन चुका है।

कोरोना के मामलों की पहचान के लिए देश में टेस्टिंग को लगातार बढ़ाया जा रहा है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार अबतक देश में कुल 3.52 करोड़ से ज्यादा टेस्ट हो चुके हैं। शनिवार को देशभर में 801147 कोरोना टेस्ट किए गए हैं।

वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस के मामलों की बात करें तो दुनियाभर में कुल मामलों का आंकड़ा बढ़कर 2.33 करोड़ के पार पहुंच गया है, अबतक दुनियाभर में कोरोना वायरस की वजह से 8.08 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि पूरी दुनिया में 1.59 करोड़ से ज्यादा लोग कोरोना वायरस से ठीक भी हो चुके हैं। दुनियाभर में कोरोना वायरस के सबसे अधिक मामले अमेरिका में हैं जहां पर 58.41 लाख से ज्यादा केस सामने आ चुके हैं और 1.80 लाख से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है, इसके बाद ब्राजील में 35.82 लाख से ज्यादा केस सामने आए हैं और 1.14 लाख से ज्यादा की जान गई है। रूस में भी 9.51 लाख से ज्यादा केस सामने आ चुके हैं और 16 हजार से ज्यादा लोगों की जान गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत