1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Coronavirus: कोरोना के एक्टिव मामले 9.90 लाख, कुल केस 49 लाख से ज्यादा

Coronavirus: कोरोना के एक्टिव मामले 9.90 लाख, कुल केस 49 लाख से ज्यादा

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 15, 2020 09:31 am IST,  Updated : Sep 15, 2020 09:31 am IST

पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में 79292 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। अबतक कुल 3859399 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं और देश में कोरोना वायरस से रिकवरी की दर 78.28 प्रतिशत है

Coronavirus testing in India surpasses 58 millions- India TV Hindi
Coronavirus testing in India surpasses 58 millions Image Source : FILE

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस का संक्रमण जिस रफ्तार से फैल रहा है उस रफ्तार से लोग ठीक नहीं हो रहे हैं और यही वजह है कि अब कोरोना के एक्टिव मामलों का आंकड़ा 9.9 लाख को पार कर गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक मंगलवार सुबह तक देशभर में कोरोना वायरस के कुल एक्टिव मामलों का आंकड़ा 990061 दर्ज किया गया है। पिछले 24 घंटों यानि सोमवार सुबह 8 बजे से लेकर मंगलवार सुबह 8 बजे तक देशभर में कोरोना वायरस के कुल 83809 नए मामले सामने आए हैं और देश के कुल कोरोना वायरस मामलों का आंकड़ा अब बढ़कर 4930236 तक पहुंच गया है।

देश में कोरोना के सिर्फ एक्टिव मामले ही नहीं बढ़ रहे हैं बल्कि इसके संक्रमण की वजह से मौतों का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक 24 घंटों में 1054 लोगों ने देशभर में कोरोना की वजह से जान गंवाई है। कोरोना वायरस अबतक देश में 80776 लोगों की मौत का कारण बन चुका है। पूरे देश में रोजाना 1000 से ज्यादा लोग इसकी वजह से अपनी जान गंवा रहे हैं।

हालांकि कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या भी बढ़ रही है लेकिन जिस रफ्तार से नए मामले सामने आ रहे हैं उस रफ्तार से लोग ठीक नहीं हो रहे हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में 79292 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। अबतक कुल 3859399 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं और देश में कोरोना वायरस से रिकवरी की दर 78.28 प्रतिशत है।

कोरोना मरीजों की पहचान के लिए देशभर में टेस्टिंग लगातार बढ़ाई जा रही है, सोमवार को देशभर में 10.72 लाख से ज्यादा कोरोना टेस्ट हुए हैं और कुल कोरोना वायरस टेस्टिंग का आंकड़ा अब बढ़कर 5.83 करोड़ को पार कर चुका है। दुनियाभर में अमेरिका के बाद भारत में ही सबसे ज्यादा कोरोना टेस्ट हो रहे हैं।    

वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस के मामलों की बात करें तो दुनियाभर में कुल मामलों का आंकड़ा बढ़कर 2.94करोड़ के पार पहुंच गया है, अबतक दुनियाभर में कोरोना वायरस की वजह से 9.32 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि पूरी दुनिया में 2.12 करोड़ से ज्यादा लोग कोरोना वायरस से ठीक भी हो चुके हैं। दुनियाभर में कोरोना वायरस के सबसे अधिक मामले अमेरिका में हैं जहां पर 67.49 लाख से ज्यादा केस सामने आ चुके हैं और 1.99 लाख से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। इसके बाद भारत का स्थान है और भारत के बाद तीसरे नंबर पर ब्राजील है जहां पर 43.49 लाख मामले सामने आए हैं और 1.32 लाख से ज्यादा लोगों की जान गई है। रूस में भी 10.68 लाख से ज्यादा केस सामने आ चुके हैं और 18 हजार से ज्यादा लोगों की जान गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत