1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Coronavirus: 24 घंटों में 69921 नए कोरोना मामले, लेकिन रिकवरी की दर 76.93% हुई

Coronavirus: 24 घंटों में 69921 नए कोरोना मामले, लेकिन रिकवरी की दर 76.93% हुई

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 01, 2020 09:52 am IST,  Updated : Sep 01, 2020 09:52 am IST

कोरोना के मामलों की पहचान के लिए देश में टेस्टिंग को लगातार बढ़ाया जा रहा है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार अबतक देश में कुल 4.33 करोड़ से ज्यादा टेस्ट हो चुके हैं। सोमवार को देशभर में 1016920 कोरोना टेस्ट किए गए हैं।

Coronavirus testing in India surpasses 43 millions- India TV Hindi
Coronavirus testing in India surpasses 43 millions Image Source : PTI

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस संक्रमण फैलता ही जा रहा है लेकिन साथ में कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है, हालांकि कोरोना की वजह से जान गंवाने वालों का आंकड़ा भी तेजी से बढा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे यानि सोमवार सुबह 8 बजे से लेकर मंगलवार सुबह 8 बजे तक देशभर में कोरोना वायरस के 69921 नए मामले सामने आए हैं और इन मामलों के बाद अब देश में कुल कोरोना मामलों का आंकड़ा बढ़कर 36,91,166 हो गया है। दुनियाभर में एक दिन में सबसे अधिक कोरोना मामले भारत में ही देखने को मिल रहे हैं।

कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से जान गंवाने वालों का आंकड़ा भी लगातार बढ़ रहा है, पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कोरोना वायरस की वजह से 819 लोगों की जान गई है। अबतक पूरे देश में इस वायरस की वजह से 65288 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। हालांकि भारत में कोरोना वायरस की मृत्यु दर घटकर 1.76 प्रतिशत तक आ गई है।

हालांकि कोरोना वायरस से कुछ राहत की बात ये है कि ठीक होने वाले लोगों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है और पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कोरोना वायरस 65081 लोग ठीक हुए हैं। देशभर में अबतक 2839882 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं, फिलहाल देश में कोरोना वायरस के एक्टिव मामलों की बात करें तो लगभग 7.85 लाख एक्टिव मामले हैं। कोरोना वायरस के रिकवरी रेट की बात करें तो देश में 76.93 प्रतिशत लोग ठीक हो चुके हैं।

कोरोना के मामलों की पहचान के लिए देश में टेस्टिंग को लगातार बढ़ाया जा रहा है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार अबतक देश में कुल 4.33 करोड़ से ज्यादा टेस्ट हो चुके हैं। सोमवार को देशभर में 1016920 कोरोना टेस्ट किए गए हैं।

वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस के मामलों की बात करें तो दुनियाभर में कुल मामलों का आंकड़ा बढ़कर 2.56 करोड़ के पार पहुंच गया है, अबतक दुनियाभर में कोरोना वायरस की वजह से 8.54 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि पूरी दुनिया में 1.79 करोड़ से ज्यादा लोग कोरोना वायरस से ठीक भी हो चुके हैं। दुनियाभर में कोरोना वायरस के सबसे अधिक मामले अमेरिका में हैं जहां पर 62.11 लाख से ज्यादा केस सामने आ चुके हैं और 1.87 लाख से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है, इसके बाद ब्राजील में 39.10 लाख से ज्यादा केस सामने आए हैं और 1.21 लाख से ज्यादा की जान गई है। रूस में भी 9.95 लाख से ज्यादा केस सामने आ चुके हैं और 17 हजार से ज्यादा लोगों की जान गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत