1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. असम में Coronavirus से 12 और लोगों की मौत, सामने आए 3,644 नए मामले

असम में Coronavirus से 12 और लोगों की मौत, सामने आए 3,644 नए मामले

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 29, 2020 09:43 am IST,  Updated : Sep 29, 2020 09:43 am IST

असम में कोरोना वायरस से 12 और लोगों की मौत के बाद राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 667 हो गई और 3,644 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के मामले बढ़कर 1,73,629 हो गए।

Coronavirus Cases in Assam- India TV Hindi
असम में Coronavirus से 12 और लोगों की मौत, सामने आए 3,644 नए मामले Image Source : PTI

गुवाहाटी: असम में कोरोना वायरस से 12 और लोगों की मौत के बाद राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 667 हो गई और 3,644 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के मामले बढ़कर 1,73,629 हो गए। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री हेमंत बिस्व सरमा ने ट्वीट किया, ‘‘यह बताते हुए काफी दुख हो रहा है कि कोविड-19 के 12 और मरीजों की मौत हो गई। इन सभी के परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं हैं।’’

मंत्री ने बताया कि नए मामलों में से 563 मामले कामरूप मेट्रोपोलिटन, गोलाघाट से 284, जोरहाट से 237 और सोनितपुर से 197 मामले सामने आए।

उन्होंने बताया कि असम में कोरोना वायरस के 30,662 मरीजों का इलाज जारी है और 1,42,297 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत