1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली में आज 1,192 नए कोरोना वायरस के मामले दर्ज, 23 की मौत

दिल्ली में आज 1,192 नए कोरोना वायरस के मामले दर्ज, 23 की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 07, 2020 06:36 pm IST,  Updated : Aug 07, 2020 06:38 pm IST

दिल्ली में आज 1,192 कोरोना वायरस के मामले दर्ज किए गए है। वहीं 1,108 मरीज रिकवर हुए है और 23 की मौत हुईं है। राष्ट्रीय राजधानी में कुल मामलों की संख्या अब 1,42,723 है।

Coronavirus cases in Delhi till 7 August- India TV Hindi
Coronavirus cases in Delhi till 7 August Image Source : PTI

नई दिल्ली: दिल्ली में आज 1,192  कोरोना वायरस के मामले दर्ज किए गए है। वहीं 1,108 मरीज रिकवर हुए है और 23 की मौत हुईं है। राष्ट्रीय राजधानी में कुल मामलों की संख्या अब 1,42,723 है, जिसमें 1,28,232 रिकवरी, 10,409 सक्रिय मामले और 4,082 मौतें शामिल हैं। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। दिल्ली सरकार ने शहर में शराब की दुकानें अब एक घंटे अधिक खोलने का फैसला किया है।

अधिकारी ने बताया कि इस कदम से सरकार के राजस्व में भी इजाफा होगा। आबकारी विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को जारी आदेश के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में अब शराब की दुकानें सुबह 10 से रात 10 बजे तक खुलेंगी। पहले दुकानें रात नौ बजे बंद हो जाती थीं। 

आदेश में कहा, ‘‘ दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की राज्य कार्यकरी समति के अध्यक्ष द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए दिल्ली सरकार ने 31 जुलाई 2020 से एल-6, एल-7, एल-8, एल-9 और एल-10 शराब की दुकानों को अब सुबह 10 से रात नौ की बजाय सुबह 10 से रात 10 बजे तक खोलने की अनुमति दी है। यह स्थिति तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक जारी रहेगी।’’ 

दिल्ली में 863 शराब दुकानें हैं, जिनमें से 475 का संचालन दिल्ली स्टेट इंडस्ट्रियल एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन, दिल्ली टूरिज्म एंड ट्रांसपोर्टेशन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन, दिल्ली स्टेट सिविल सप्लाइज़ कॉरपोरेशन और दिल्ली कंज्यूमर कोऑपरेटिव होलसेल स्टोर करते हैं। वहीं करीब 389 दुकानें निजी हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत