1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Coronavirus: धारावी में सामने आए 20 नए केस, आंकड़ा 2,000 के करीब

Coronavirus: धारावी में सामने आए 20 नए केस, आंकड़ा 2,000 के करीब

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 11, 2020 07:50 pm IST,  Updated : Jun 11, 2020 07:50 pm IST

मुंबई की झुग्गी बस्ती धारावी में कोविड-19 के 20 नए मामने सामने आए जिससे बृहस्पतिवार को यहां कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,984 हो गई।

Dharavi- India TV Hindi
Coronavirus: धारावी में सामने आए 20 नए केस, आंकड़ा 2,000 के करीब Image Source : AP (FILE PHOTO)

मुंबई: मुंबई की झुग्गी बस्ती धारावी में कोविड-19 के 20 नए मामने सामने आए जिससे बृहस्पतिवार को यहां कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,984 हो गई। यह जानकारी बीएमसी के एक अधिकारी ने दी। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने कहा कि झुग्गी बस्ती में कोविड-19 से कुछ समय पहले हुई दो लोगों की मौत की जानकारी मिलने के बाद कोरोना वायरस से हुई मौतों की संख्या 73 से बढ़ कर 75 हो गई।

उन्होंने कहा कि धारावी में फिलहाल 914 मरीजों का इलाज हो रहा है जबकि 995 मरीज संक्रमण से उबर चुके हैं।

वहीं बात करें महाराष्ट्र की तो यहां हालात काफी खराब है। राज्य में अब पीड़ितों की संख्या 24 घंटे में 3254 तक बढ़कर 94 हजार 41 पर पहुंच गई है। 24 घंटे में 149 नई मौतों के साथ अब मृतकों की संख्या 3438 हो गई है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत