1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Covid-19: गुजरात में एक दिन में संक्रमण के 902 मामले, दस की मौत

Covid-19: गुजरात में एक दिन में संक्रमण के 902 मामले, दस की मौत

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 13, 2020 10:16 pm IST,  Updated : Jul 13, 2020 10:16 pm IST

गुजरात में सोमवार को कोविड-19 के 902 मामले सामने आए। अब राज्य में संक्रमण के कुल 42,808 मामले हो चुके हैं।

Covid-19: गुजरात में एक दिन...- India TV Hindi
Covid-19: गुजरात में एक दिन में संक्रमण के 902 मामले, दस की मौत Image Source : PTI (REPRESENTATIONAL IMAGE)

अहमदाबाद: गुजरात में सोमवार को कोविड-19 के 902 मामले सामने आए। अब राज्य में संक्रमण के कुल 42,808 मामले हो चुके हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि महामारी से दस और मरीजों की मौत हो गई जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 2,057 हो गई है।

दिनभर में कोविड-19 के 608 मरीज ठीक हो गए। अब तक राज्य में कोविड-19 के 29,806 मरीज ठीक हो चुके हैं।

विभाग की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार गुजरात में अभी 10,945 मरीजों का उपचार चल रहा है, जिनमें से 74 की हालत नाजुक है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत