1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गुजरात में कोरोना संक्रमित 97 हजार के पार, अबतक 3,036 लोगों ने गंवाई जान

गुजरात में कोरोना संक्रमित 97 हजार के पार, अबतक 3,036 लोगों ने गंवाई जान

 Reported By: IANS
 Published : Sep 02, 2020 06:54 am IST,  Updated : Sep 02, 2020 06:54 am IST

गुजरात में मंगलवार को कोरोना संक्रमण के 1,310 नए मामले सामने आए। यह एक दिन का, अब तक का सबसे ज्यादा आंकड़ा है।

Coronavirus Cases in Gujarat- India TV Hindi
गुजरात में कोरोना संक्रमित 97 हजार के पार, अबतक 3,036 लोगों ने गंवाई जान Image Source : PTI

गांधीनगर: गुजरात में मंगलवार को कोरोना संक्रमण के 1,310 नए मामले सामने आए। यह एक दिन का, अब तक का सबसे ज्यादा आंकड़ा है। इसके साथ राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 97,745 हो गई। फिर 14 मरीजों की मौत हो जाने से मरने वालों की संख्या 3,036 तक जा पहुंची।

राज्य में अगस्त में संक्रमण के कुल 35,002 मामले सामने आए। संक्रमण के मामलों का रोजाना औसत आंकड़ा 1,100 रहा।

राज्य के अस्पतालों से मंगलवार को 1,131 कोरोना मरीज डिस्चार्ज किए गए। अब तक 15,796 मरीज ठीक हो चुके हैं। जबकि 92 की हालत नाजुक है। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत