1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Covid: देशभर में मिले 31 हजार नए मरीज, कोरोना के एक्टिव केस घटकर हुए 3.53 लाख

Covid: देशभर में मिले 31 हजार नए मरीज, कोरोना के एक्टिव केस घटकर हुए 3.53 लाख

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 22, 2021 09:50 am IST,  Updated : Aug 22, 2021 09:50 am IST

पिछले 24 घंटों में देशभर में 52 लाख 23 हजार 612 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई है, जिसके साथ ही अबतक लगाई कोरोना कोरोना डोज की संख्या बढ़कर 58 करोड़ 14 लाख 89 हजार 377 हो गई है।

Coronavirus cases in India today 22 august Covid: देशभर में मिले 31 हजार नए मरीज, कोरोना के एक्टिव क- India TV Hindi
Covid: देशभर में मिले 31 हजार नए मरीज, कोरोना के एक्टिव केस घटकर हुए 3.53 लाख Image Source : PTI

नई दिल्ली. देशभर में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण 30 हजार 948 नए मामले सामने आए हैं जबकि 38 हजार 487 मरीज कोरोना से उबरने में सफल रहे हैं। इस दौरान 403 लोगों की कोरोना संक्रमण की वजह से मौत हो गई। पिछले 24 घंटों में देशभर में 52 लाख 23 हजार 612 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई है, जिसके साथ ही अबतक लगाई कोरोना कोरोना डोज की संख्या बढ़कर 58 करोड़ 14 लाख 89 हजार 377 हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए ताजा आकंड़ों के मुताबिक, देशभर में अभतक 3 करोड़ 24 लाख 24 हजार 234 कोरोना मामले सामने आ चुके हैं, इन मामलों में से 3 करोड़ 16 हजार 36 हजार 469 मरीज कोरोना से उबरने में सफल रहे हैं, जबकि 4 लाख 34 हजार 367 मरीजों की इस बीमारी की वजह से मौत हो चुकी है। देश में इस वक्त कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 3 लाख 53 हजार 398 है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत