1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Covid: देशभर में मिले 35 हजार से ज्यादा नए मामले, करीब 34 हजार हुए ठीक, एक्टिव केस- 3.41 लाख

Covid: देशभर में मिले 35 हजार से ज्यादा नए मामले, करीब 34 हजार हुए ठीक, एक्टिव केस- 3.41 लाख

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 18, 2021 09:39 am IST,  Updated : Sep 18, 2021 12:35 pm IST

पिछले 24 घंटे में देशभर से कोरोना संक्रमण के 35 हजार 662 नए मरीज सामने आए हैं और 33 हजार 798 मरीज इस बीमारी से उबरने में सफल रहे हैं।

coronavirus cases in india today latest news 18 september Covid: देशभर में मिले 35 हजार से ज्यादा नए- India TV Hindi
Covid: देशभर में मिले 35 हजार से ज्यादा नए मामले, करीब 34 हजार हुए ठीक, रिकवरी रेट- 97.65% Image Source : PTI

नई दिल्ली. पिछले 24 घंटे में देशभर से कोरोना संक्रमण के 35 हजार 662 नए मरीज सामने आए हैं और 33 हजार 798 मरीज इस बीमारी से उबरने में सफल रहे हैं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में 281 लोगों की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हुई है। देश में पिछले 24 घंटों में सामने आए नए मामलों में से अकेले केरल में कोरोना वायरस के 23,260 मामले और 131 मौतें सामने हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए ताजा आंकड़ों के अनुसार, अबतक देश में कोरोना के कुल 3 करोड़ 34 लाख 17 हजार 390 मामले सामने आ चुके हैं, इन मामलों में से 3 करोड़ 26 लाख 32 हजार 222 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि 4 लाख 44 हजार 529 की कोरोना के कारण मौत हो चुकी है। देश में इस वक्त कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 3 लाख 40 हजार 639 है, जो कुल मामलों का 1.02 प्रतिशत है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97.65 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में कुल 1,583 की वृद्धि हुई है।

आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक कुल 55,07,80,273 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 14,48,833 नमूनों की जांच शुक्रवार को की गई। दैनिक संक्रमण दर 2.46 दर्ज की गई, यह बीते 19 दिन से तीन फीसदी से कम बनी हुई है। वहीं, साप्ताहिक संक्रमण दर 2.02 प्रतिशत है, जो पिछले 85 दिन से तीन प्रतिशत से कम बनी हुई है। देश में अभी तक कुल 3,26,32,222 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.33 प्रतिशत है। आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की कुल 79.42 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में संक्रमण से जिन 281 लोगों की मौत हुई, उनमें से केरल के 131 लोग और महाराष्ट्र के 67 लोग थे। देश में संक्रमण से अभी तक कुल 4,44,529 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 1,38,389, कर्नाटक के 37,573, तमिलनाडु के 35,288, दिल्ली के 25,085, केरल के 23,296, उत्तर प्रदेश के 22,887 और पश्चिम बंगाल के 18,629 लोग शामिल थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत