1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Coronavirus: पिछले 24 घंटे में सामने आए 1752 नए मरीज, कुल मामले बढ़कर हुए 23,452

Coronavirus: पिछले 24 घंटे में सामने आए 1752 नए मरीज, कुल मामले बढ़कर हुए 23,452

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 24, 2020 06:31 pm IST,  Updated : Apr 24, 2020 06:31 pm IST

भारत में कोरोना बीमारी से संक्रमित हुए मरीजों का रिकवरी रेट 20.57 फीसदी है। उन्होंने कहा कि पिछले 28 दिनों में 15 जिलों से कोई नया मामला सामने नहीं आया है। 80 जिले एसे हैं जहां पिछले 14 दिनों से कोई नया केस नहीं आया है।

coronavirus- India TV Hindi
Coronavirus cases in India rises Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली. देश में कोरोनावायरस के मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटे में 1752 नए मरीज सामने आए हैं और 37 लोगों की मौत हुई है। नए मरीज सामने आने के बाद भारत में कोरोनावायरस के मामले बढ़कर 23 हजार 452 हो गए हैं। इन मामलों में से 17 हजार 915 एक्टिव केस हैं, 4 हजार 813 लोग इस बीमारी को मात देने में सफल रहे हैं जबकि 724 लोगों की मौत हो चुकी है।

इससे पहले स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस में संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने जानकारी दी कि भारत में कोरोना बीमारी से संक्रमित हुए मरीजों का रिकवरी रेट 20.57 फीसदी है। उन्होंने कहा कि पिछले 28 दिनों में 15 जिलों से कोई नया मामला सामने नहीं आया है। 80 जिले एसे हैं जहां पिछले 14 दिनों से कोई नया केस नहीं आया है।

MHA की संयुक्त सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने बताया कि गृह मंत्रालय ने आपदा प्रबंधन अधिनियम के अंतर्गत 6 इंटर-मिनिस्ट्रियल सेंट्रल टीमों (IMCT) का गठन किया था,#COVID19 की स्थिति को देखते हुए गृह मंत्रालय ने 4और IMCT का गठन किया है जो अहमदाबाद, सूरत, हैदराबाद और चेन्नई भेजी जा रहीं हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि जो क्षेत्र कंटेंनमेंट या हॉट स्पॉट नहीं है वहां 20अप्रैल से कुछ गतिविधियों की अनुमति दी गई है। लेकिन गलत व्याख्या की वजह से आशंका थी कि फैक्ट्री में कोविड केस मिलने पर फैक्ट्री के CEOको सज़ा हो सकती है या फैक्ट्री 3महीने के लिए सील हो सकती है। इसलिए कल गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों को पत्र लिखकर स्पष्ट किया है कि 15 अप्रैल को जारी दिशानिर्देशों में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत