श्रीनगर: जम्मू कश्मीर में शनिवार को कोविड-19 से 13 और लोगों के संक्रमित पाए जाने के बाद मामलों की कुल संख्या बढ़कर 836 हो गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कश्मीर घाटी से 12 नए मामले और जम्मू से एक मामला सामने आया है।
अधिकारियों ने बताया, ‘‘इस केन्द्र शासित प्रदेश में कोविड-19 के 13 नए मामले शनिवार को सामने आए है। इनमें से 767 मामले कश्मीर में जबकि 69 मामले जम्मू क्षेत्र में सामने आए है।’’ श्रीनगर में स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज में कोविड-19 नोडल अधिकारी डॉ. सलीम खान ने बताया कि शनिवार को सामने आए संक्रमण के रोगियों में दो नर्स भी हैं।
अधिकारियों के अनुसार जम्मू कश्मीर में 459 लोगों का इलाज चल रह है और 368 लोग स्वस्थ हो गए है। जम्मू कश्मीर में कोविड-19 संक्रमण से कुल नौ मरीजों की मौत हुई है।