1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कर्नाटक में Coronavirus के सक्रिय मामले 80 हजार, कुल संख्या 1.78 लाख

कर्नाटक में Coronavirus के सक्रिय मामले 80 हजार, कुल संख्या 1.78 लाख

 Reported By: IANS
 Published : Aug 10, 2020 07:45 am IST,  Updated : Aug 10, 2020 07:45 am IST

कर्नाटक में कोरोना संक्रमण के 5,985 नए मामले सामने आने के साथ राज्य में सक्रिय मामले रविवार को 80,000 के करीब पहुंच गए।

Coronavirus Cases in Karnataka- India TV Hindi
Coronavirus Cases in Karnataka Image Source : PTI

बेंगलुरु: कर्नाटक में कोरोना संक्रमण के 5,985 नए मामले सामने आने के साथ राज्य में सक्रिय मामले रविवार को 80,000 के करीब पहुंच गए। यह जानकारी स्वास्थ्य अधिकारियों ने दी। अधिकारियों ने बताया कि नए मामले जुड़ने के साथ राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या 80,973 हो गई और संक्रमितों की कुल संख्या 1.78 लाख तक पहुंच गई।

राजधानी बेंगलुरु में संक्रमितों की संख्या 74,185 तक जा पहुंची, जिनमें से 33,815 सक्रिय मरीज हैं। इस बीच, वायरस से और 107 लोगों की मौत हो गई, जिसके साथ राज्य में कोरोना से मौतों का आंकड़ा 3,198 हो गया।

राहत की बात यह है कि और 4,670 मरीज डिस्चार्ज किए गए, जिससे संक्रमण मुक्त होने वालों की कुल संख्या 93,908 हो गई।

राज्य में 1.78 लाख मरीजों में से 80,973 सक्रिय हैं और 678 विभिन्न अस्पतालों के आईसीयू में भर्ती हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत