1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. केरल में Covid-19 के 29 नए मामले, संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 630 हुई

केरल में Covid-19 के 29 नए मामले, संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 630 हुई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 18, 2020 05:27 pm IST,  Updated : May 18, 2020 05:27 pm IST

केरल में सोमवार को कोविड-19 के 29 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 630 हो गई।

Coronavirus Cases in Kerala- India TV Hindi
Coronavirus Cases in Kerala Image Source : AP

तिरुवनंतपुरम: केरल में कई दिनों में कोविड-19 के मामलों में तेजी से वृद्धि हुई है। राज्य में सोमवार को कोविड-19 के 29 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 630 हो गई जिसमें 130 सक्रिय मामले शामिल हैं। राज्य के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि 29 नए मामलों में से 21 विदेश से लौटे थे, 7 अन्य राज्यों से हैं, और 1 संपर्क के माध्यम से संक्रमित हुआ है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत