1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मध्य प्रदेश में Coronavirus के 704 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 21,000 के पार

मध्य प्रदेश में Coronavirus के 704 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 21,000 के पार

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 17, 2020 10:29 pm IST,  Updated : Jul 17, 2020 10:29 pm IST

मध्य प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 704 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या 21,082 तक पहुंच गई।

coronavirus cases in madhya pradesh- India TV Hindi
मध्य प्रदेश में Coronavirus के 704 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 21,000 के पार Image Source : PTI (REPRESENTATIONAL IMAGE)

भोपाल: मध्य प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 704 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या 21,082 तक पहुंच गई। राज्य में पिछले 24 घंटे में इस बीमारी से नौ और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है जिससे मरने वालों की संख्या 698 हो गई है।

मध्य प्रदेश के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से इंदौर में चार, भोपाल में दो और जबलपुर, छतरपुर एवं ग्वालियर में एक-एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है।’’ उन्होंने बताया, ‘‘राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 284 मौत इन्दौर में हुई है। भोपाल में 129, उज्जैन में 71, बुरहानपुर में 23, सागर में 22, खंडवा में 17, जबलपुर में 17, खरगोन में 15, देवास में 10, मंदसौर में नौ, धार में आठ और नीमच में आठ लोगों की मौत हुई है। बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई हैं।’’

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में शुक्रवार को कोविड-19 के सबसे अधिक 162 नए मामले ग्वालियर जिले में आए हैं, जबकि इंदौर में 129, भोपाल में 128, जबलपुर में 23, देवास में 19, शाजापुर में 16, शिवपुरी में 16 और नरसिंहपुर में 16 नए मामले आए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 21,082 संक्रमितों में से अब तक 14,514 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गए हैं और 5,870 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को 387 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में राज्य में कुल 2,142 निषिद्ध क्षेत्र हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत