1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. महाराष्ट्र में Coronavirus के 3,214 नए मामले, 248 और मरीजों की मौत

महाराष्ट्र में Coronavirus के 3,214 नए मामले, 248 और मरीजों की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 23, 2020 10:10 pm IST,  Updated : Jun 23, 2020 10:10 pm IST

महारष्ट्र में मंगलवार को कोविड-19 के 3,214 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 139010 तक पहुंच गई।

coronavirus cases in maharashtra till 23 june- India TV Hindi
coronavirus cases in maharashtra till 23 june Image Source : PTI

मुंबई: देश में तेजी से बढ़ते कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों के बीच महाराष्ट्र में भी इसका संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को कोविड-19 के 3,214 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 139010 तक पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

राज्य में संक्रमण के कारण 248 मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढकर 6531 तक पहुंच गई। अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को कुल 1925 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वहीं, मुंबई में कुल मौत 3844 हई है और कुल केस 68410 हुए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत