1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राजस्थान में Covid-19 के 1790 नए मामले, संक्रमण से 11 और मरीजों की मौत

राजस्थान में Covid-19 के 1790 नए मामले, संक्रमण से 11 और मरीजों की मौत

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 30, 2020 06:47 am IST,  Updated : Oct 30, 2020 06:47 am IST

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से बृहस्पतिवार को 11 और लोगों की मौत हो गई जिससे राज्य में संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1888 हो गई।

राजस्थान में Covid-19 के 1790...- India TV Hindi
राजस्थान में Covid-19 के 1790 नए मामले, संक्रमण से 11 और मरीजों की मौत  Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

जयपुर: राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से बृहस्पतिवार को 11 और लोगों की मौत हो गई जिससे राज्य में संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1888 हो गई। वहीं 1790 नए मामले सामने आने से राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,93,419 हो गई। अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम छह बजे तक के बीते 24 घंटे में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से 11 और मौत हुई हैं। इससे राज्य में मरने वालों की संख्या बढ़कर 1888 हो गई।

जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से अब तक 369, जोधपुर में 182, बीकानेर में 138, अजमेर में 139, कोटा में 116, भरतपुर में 93 व पाली में 74 मौत हो चुकी हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक कुल 1,75,977 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। इसके साथ ही बृहस्पतिवार को संक्रमण के 1790 नए मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,93,419 हो गई जिनमें से 15,554 रोगी उपचाराधीन हैं।

नए मामलों में जयपुर में 335, जोधपुर में 275, बीकानेर में 251, अलवर में 91, अजमेर में 63 व सीकर में 89 नए संक्रमित शामिल हैं

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत