1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राजस्थान में Coronavirus के 67 नए मामले, संक्रमितों की कुल संख्या 14997 हुई

राजस्थान में Coronavirus के 67 नए मामले, संक्रमितों की कुल संख्या 14997 हुई

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 22, 2020 03:03 pm IST,  Updated : Jun 22, 2020 03:03 pm IST

राजस्थान में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 67 नए मामले सामने आए जिससे राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 14997 हो गई।

Coronavirus Cases in Rajasthan- India TV Hindi
Coronavirus Cases in Rajasthan Image Source : INDIA TV

जयपुर: राजस्थान में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 67 नए मामले सामने आए जिससे राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 14997 हो गई। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार सुबह साढ़े 10 बजे तक जयपुर में 28, धौलपुर में 10, कोटा, झुंझुनू व अजमेर में छह-छह तथा दौसा में पांच नए मामले सामने आए।

उल्लेखनीय है कि राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से अब तक कुल 349 रोगियों की मौत हो चुकी है। जबकि राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ साथ 61 वे लोग भी हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर व जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया था।

राज्यभर में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण कई थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत