1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राजस्थान में Coronavirus से 5 और की मौत, 222 नए मामलों के साथ संक्रमितों की संख्या 10 हजार के पार

राजस्थान में Coronavirus से 5 और की मौत, 222 नए मामलों के साथ संक्रमितों की संख्या 10 हजार के पार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 05, 2020 10:26 pm IST,  Updated : Jun 05, 2020 10:26 pm IST

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से शुक्रवार को पांच और मौत हो गई, जिससे राज्य में संक्रमण से मरने वालो की संख्या 218 हो गई है।

Coronavirus Cases in Rajasthan- India TV Hindi
Coronavirus Cases in Rajasthan Image Source : PTI

जयपुर: राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से शुक्रवार को पांच और मौत हो गई, जिससे राज्य में संक्रमण से मरने वालो की संख्या 218 हो गई है। इसके साथ ही कोविड-19 के 222 नए मामले सामने आए हैं, जिससे राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की कुल संख्या दस हजार के पार यानि 10,084 हो गई। इनमें से 2,507 मरीज उपचाराधीन हैं।

अतिरिक्त मुख्य सचिव रोहित कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को राज्य में अजमेर में दो, जयपुर में एक तथा सवाई माधोपुर में एक संक्रमित मरीज की मौत हो गई। एक बाहरी राज्य के मरीज की भी यहां मौत हुई है। इससे राज्य में मरने वालों की संख्या 218 पहुंच गई है। उन्होंने बताया कि केवल जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 102 हो गई है जबकि जोधपुर में 20 और कोटा में 17 मरीजों की मौत हो चुकी है। अन्य राज्यों के 10 रोगियों की भी यहां मौत हुई है।

हालांकि अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर मामलों में रोगी किसी न किसी अन्य गंभीर बीमारी से भी पीड़ित थे। वहीं शुक्रवार रात साढे आठ बजे तक राज्य में संक्रमण के 222 नये मामले सामने आए हैं। इनमें जोधपुर में 51, भरतपुर में 42, पाली में 19, सीकर में 17, जयपुर 16, झालावाड़ में 24, राजसमंद में 12 व सिरोही में 10 व नागौर में नौ नये मामले शामिल हैं।

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ साथ 61 उन लोगों के मामले भी शामिल हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर व जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया था। राज्यभर में 22 मार्च से लॉकडाउन है और अनेक थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत