1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. तमिलनाडु में Coronavirus से तीन और मौतें, 477 नए मामले सामने आए

तमिलनाडु में Coronavirus से तीन और मौतें, 477 नए मामले सामने आए

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 16, 2020 09:36 pm IST,  Updated : May 16, 2020 09:36 pm IST

तमिलनाडु में कोविड-19 से शनिवार को तीन और लोगों की मौत दर्ज की गई जबकि 477 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक इसके साथ राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 10,585 हो गई है।

तमिलनाडु में Coronavirus से...- India TV Hindi
तमिलनाडु में Coronavirus से तीन और मौतें, 477 नए मामले सामने आए Image Source : PTI

चेन्नई: तमिलनाडु में कोविड-19 से शनिवार को तीन और लोगों की मौत दर्ज की गई जबकि 477 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक इसके साथ राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 10,585 हो गई है। उन्होंने बताया कि शनिवार को कोविड-19 से जो तीन मौतें हुई हैं उनमें 74 वर्षीय एक व्यक्ति शामिल है।

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री सी विजय भास्कर ने बताया कि इन मौतों के साथ राज्य में कोविड-19 से जान गंवाने वालों की संख्या 74 तक पहुंच गई है। उन्होंने बताया कि संक्रमण के मामले में राजधानी अभी शीर्ष पर है और नए मामलों में 332 अकेले चेन्नई से आए हैं।

मंत्री ने पत्रकारों को बताया कि नए सामने आए 477 मामलों में 93 वे लोग हैं जो दूसरे राज्यों या विदेशों से आए हैं। भास्कर ने कहा कि गत कुछ दिनों से राज्य में नए मामले आने की गति में कमी आई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।