1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. तेलंगाना में Covid-19 के 1,708 नए मामले, पांच और मरीजों की मौत हुईं

तेलंगाना में Covid-19 के 1,708 नए मामले, पांच और मरीजों की मौत हुईं

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 13, 2020 11:42 am IST,  Updated : Oct 13, 2020 11:42 am IST

तेलंगाना में पिछले पांच दिनों से हर दिन कोविड-19 के 2000 से कम मामले सामने आ रहे हैं और इससे मरने वालों की संख्या भी इकाई में है।

तेलंगाना में Covid-19 के 1,708...- India TV Hindi
तेलंगाना में Covid-19 के 1,708 नए मामले, पांच और मरीजों की मौत हुईं Image Source : PTI (REPRESENTATIONAL IMAGE)

हैदराबाद: तेलंगाना में पिछले पांच दिनों से हर दिन कोविड-19 के 2000 से कम मामले सामने आ रहे हैं और इससे मरने वालों की संख्या भी इकाई में है। मंगलवार को जारी सरकारी बुलेटिन में कहा गया कि राज्य में संक्रमण के 1,708 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 2.14 लाख तक पहुंच गई, जबकि पांच और मरीजों की मौत के कारण मृतकों की संख्या 1,233 हो गई। बुलेटिन में कहा गया कि ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) में सबसे अधिक 277 मामले सामने आए हैं, उसके बाद रंगारेड्डी में 137 और मेडचल मल्काजगिरी जिले में 124 मामले सामने आए हैं।

राज्य में अब तक 1.89 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि 24,208 मरीजों का इलाज चल रहा है। बुलेटिन में कहा गया कि 12 अक्टूबर को 46,835 नमूनों की जांच की गई। राज्य में अब तक 36.24 लाख नमूनों की जांच की जा चुकी है। उसमें कहा गया कि प्रति दस लाख आबादी में 97,369 नमूनों की जांच की गई है। राज्य में कोविड-19 मामले में मृत्यु दर 0.57 प्रतिशत है, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर यह 1.5 प्रतिशत है।

तेलंगाना में मरीजों ठीक होने की दर 88.15 प्रतिशत है, जबकि देश में यह 86.8 प्रतिशत है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।