1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. तेलंगाना में Covid-19 के 1,486 नए मामले, 7 और लोगों ने गंवाई जान

तेलंगाना में Covid-19 के 1,486 नए मामले, 7 और लोगों ने गंवाई जान

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 20, 2020 11:10 am IST,  Updated : Oct 20, 2020 11:10 am IST

तेलंगाना में कोविड-19 के 1,486 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2.24 लाख हो गई।

तेलंगाना में Covid-19 के 1,486...- India TV Hindi
तेलंगाना में Covid-19 के 1,486 नए मामले, 7 और लोगों ने गंवाई जान  Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

हैदराबाद: तेलंगाना में कोविड-19 के 1,486 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2.24 लाख हो गई। वहीं संक्रमण से सात लोगों की मौत के बाद अब मृतकों की संख्या बढ़कर 1,282 हो गई।

एक सरकारी बुलेटिन में 19 अक्टूबर रात आठ बजे तक के आंकड़े जारी करते हुए मंगलवार को बताया गया कि ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम में सबसे ज्यादा 235 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद रंगारेड्डी में 112, और मेडचल मल्काजगिरि में 102 मामले सामने आए। 

बुलेटिन में बताया गया कि 19 अक्टूबर को 42,299 नमूनों की जांच हुई और अब राज्य में 20,686 लोगों का उपचार चल रहा है। राज्य में संक्रमण से मृत्यु दर 0.57 फीसदी और स्वस्थ होने की दर 90.21 फीसदी है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।