1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. इटली में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 1000 के पार पहुंची, 24 घंटे में 189 लोगों की मौत

इटली में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 1000 के पार पहुंची, 24 घंटे में 189 लोगों की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 13, 2020 09:31 am IST,  Updated : Mar 13, 2020 09:31 am IST

इटली में कारोनावायरस बेकाबू होता दिख रहा है। इस प्रमुख यूरोपीय देश में पिछले एक दिन में यह घातक वायरस 189 लोगों की जान ले चुका है। इसके साथ ही देश में कोरोना वायरस से मरने वालों का आंकड़ा 1000 को पार कर गया है।

Italy- India TV Hindi
Italy

इटली में कारोनावायरस बेकाबू होता दिख रहा है। इस प्रमुख यूरोपीय देश में पिछले एक दिन में यह घातक वायरस 189 लोगों की जान ले चुका है। इसके साथ ही देश में कोरोना वायरस से मरने वालों का आंकड़ा 1000 को पार कर गया है। यहां अभी तक 1016 लोग कोरोना वायरस के चलते जान गंवा चुके हैं। बता दें कि कोरोना वायरस अब तक 115 देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। वहीं कोरोना से अबतक दुनिया में 1 लाख 27 हजार 70 मरीज सामने आ चुके हैं। इस बीमारी से 4687 लोगों की मौत हो चुकी है। 

चीन से बाहर कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा मौतें इटली और ईरान में देखने को मिली हैं। हालांकि इटली में अभी मृतकों का आंकड़ा सिर्फ चीन से कम है। बुधवार और गुरुवार को इटली में कोरोनावायरस से 189 मौतें हुई, ये आंकड़ा इटली के एक दिन के रिकॉर्ड 196 से कुछ ही कम है। इटली में कोरोनावायरस से पीड़ितों की संख्या 2313 से बढ़कर 2651 हो गई है।

इटली के अलावा दक्षिण कोरिया में भी कोरोना बड़े संकट का रूप ले चुका है। चीन के पड़ौसी देश दक्षिण कोरिया में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस संक्रमण के 114 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद से देश में इससे संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 7,869 हो गई है। यहां कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 66 हो गई है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत