1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Coronavirus:कर्नाटक में 10 नए पॉजिटिव केस, संक्रमित मरीजों की संख्या 98 हुई

Coronavirus:कर्नाटक में 10 नए पॉजिटिव केस, संक्रमित मरीजों की संख्या 98 हुई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 31, 2020 04:18 pm IST,  Updated : Mar 31, 2020 04:18 pm IST

कर्नाटक में 10 और पॉजिटिव मामले सामने आने के साथ ही संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 98 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को बुलेटिन में बताया, “अब तक कोविड-19 के 98 मामले सामने आए हैं जिसमें तीन मौत और छह स्वस्थ हुए लोग शामिल हैं।”

Coronavirus:कर्नाटक में 10 नए पॉजिटिव केस, संक्रमित मरीजों की संख्या 98 हुई- India TV Hindi
Coronavirus:कर्नाटक में 10 नए पॉजिटिव केस, संक्रमित मरीजों की संख्या 98 हुई Image Source : AP

बेंगलुरु: कर्नाटक में 10 और पॉजिटिव मामले सामने आने के साथ ही संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 98 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को बुलेटिन में बताया, “अब तक कोविड-19 के 98 मामले सामने आए हैं जिसमें तीन मौत और छह स्वस्थ हुए लोग शामिल हैं।” बेल्लारी जिले के होसापेट के रहने वाले तीन लोग संक्रमित पाए गए हैं जो हाल में बेंगलुरु गए थे। इनमें 58 वर्षीय शख्स, 48 वर्षीय व्यक्ति और 26 वर्षीय युवती शामिल है। 

स्वास्थ्य मंत्री बी श्रीरामुलू ने सोमवार रात को बताया था कि ये तीनों एक ही परिवार के हैं। इन सात नये मामलों में बेंगलुरु निवासी, 40 वर्षीीय व्यक्ति और कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज करा रहे व्यक्ति के संपर्क में आया एक व्यक्ति और 19 वर्षीय एक शख्स है जो हाल में न्यूयॉर्क से लौटा था। एक अन्य संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए दो व्यक्तियों में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। चिकबल्लापुर के गोवरीबिदानूर के निवासी 40 वर्षीय शख्स, दुबई से हाल में लौटे दक्षिण कन्नड़ का 34 वर्षीय शख्स और दुबई से ही लौटे उत्तरकन्नड़ के बटकल निवासी, 26 वर्षीय शख्स में संक्रमण की पुष्टि हुई है। 

इस बीच स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवाओं की कमिश्नरी ने कोविड-19 को फैलने से रोकने के प्रयासों के तहत सभी निजी अस्पतालों के लिये उनके यहां भर्ती हुए सांस संबंधी गंभीर बीमारी (एसएआरआई) वाले मामलों की जानकारी जिला निगरानी अधिकारी को देना अनिवार्य कर दिया है। आयुक्तालय ने सार्स-सीओवी-2 के उपचार के लिए हाइड्रोक्लोरोक्विन दवाओं के प्रयोगसिद्ध इस्तेमाल की अनुशंसा की है और सभी उपायुक्तों से यह सुनिश्चित करने को कहा कि यह दवा स्वास्थ्य कर्मियों को उलब्ध हो। (इनपुट-भाषा)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत