1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Coronavirus Live Updates: कश्मीर में कोविड-19 से व्यक्ति की मौत

Coronavirus Live Updates: कश्मीर में कोविड-19 से व्यक्ति की मौत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Updated : May 20, 2020 07:40 am IST

कोरोना वायरस भारत समेत पूरी दुनिया में कहर बनकर टूटा है। इस खतरनाक वायरस से जुड़ी खबरों और ताजातरीन अपडेट्स के बारे में जानने के लिए हमारे साथ बने रहें:

Coronavirus Live Updates, Coronavirus Lockdown, Lockdown Coronavirus- India TV Hindi
Coronavirus Live Updates | India TV Image Source : FILE

कोरोना वायरस के कहर से दुनिया के अधिकांश देश बेहाल चल रहे हैं, और भारत भी अब इससे अछूता नहीं रह गया है। यूरोप में जहां हालात भयावह हैं, वहीं भारत में भी इस वायरस के चलते कई राज्यों में लॉकडाउन करना पड़ा है। इस वायरस के चलते पूरी दुनिया थम-सी गई हैं, लेकिन परेशान करने वाली खबरें जरूर आ रही हैं। दुनिया में 36 लाख से ज्यादा लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं और 3 लाख से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। भारत में संक्रमितों की 1 लाख से ज्यादा हो चुकी है। वहीं, अमेरिका में संक्रमितों की संख्या 12 लाख के आंकड़े को पार कर गई है।

कोरोना वायरस से जुड़ी खबरों और ताजातरीन अपडेट्स के बारे में जानने के लिए हमारे साथ बने रहें:

Coronavirus Lockdown Live Updates May 19th 2020

Auto Refresh
Refresh
  • 2:24 PM (IST)
    Posted by Sailesh

    दिल्ली में कोरोना वायरस से होने वाली मौतों का आंकड़ा बढ़कर 166 हुआ, मामले 10,554: अधिकारी

  • 2:23 PM (IST)
    Posted by Sailesh

    विश्व स्वास्थ्य संगठन कोरोना वायरस संक्रमण से निपटने में संगठन की भूमिका की जांच की ज्यादातर सदस्य देशों की मांग सोमवार को मान ली।

  • 12:30 PM (IST)
    Posted by Sailesh

    जम्मू-कश्मीर में कोविड-19 के संक्रमण के कारण 55 वर्षीय एक व्यक्ति की मंगलवार को यहां एक अस्पताल में मौत हो गई, जिससे राज्य में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 17 हो गई। 

  • 11:03 AM (IST)
    Posted by Sailesh

    जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास अग्रिम इलाकों में मंगलवार को पाकिस्तानी सेना ने गोलाबारी की, जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। 

  • 10:20 AM (IST)
    Posted by Sailesh

    चीन में मंगलवार को कोरोना वायरस के सात नए मामले सामने आए हैं। इनमें से तीन मामले बाहर से आए व्यक्तियों से जुड़े हैं। संक्रमण के कारण मौत का कोई मामला सामने नहीं आया है।

  • 9:38 AM (IST)
    Posted by Sailesh

    अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार को कहा कि वह कोरोना वायरस से बचने के लिए मलेरिया की दवाई ‘हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन’ ले रहे हैं। 

  • 8:28 AM (IST)
    Posted by Sailesh

    जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में मंगलवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। कश्मीर जोन पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर यह जानकारी दी।

  • 8:28 AM (IST)
    Posted by Sailesh

    पुलिस ने दो महिलाओं से बलात्कार करने के आरोप में यहां के एक आश्रम के दो प्रमुखों को गिरफ्तार किया है।

  • 7:57 AM (IST)
    Posted by Sailesh

    प्रयागराज के सूबेदारगंज स्टेशन से बिलासपुर, भाटपारा और रायपुर के लिए सोमवार शाम रवाना होने वाली श्रमिक स्पेशल ट्रेन को अपने यात्रियों के इतंजार में यहां घंटों खड़े रहना पड़ा। 

  • 7:56 AM (IST)
    Posted by Sailesh

    प्रचंड चक्रवातीय तूफान ‘अम्फान’ के बांग्लादेश के दक्षिणी तट की ओर बढ़ने के बीच यहां की सरकार ने सोमवार को करीब 20 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का आदेश दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत