1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Coronavirus Live Updates: कोरोना वायरस के गढ़ वुहान में लौटा फुटबॉल

Coronavirus Live Updates: कोरोना वायरस के गढ़ वुहान में लौटा फुटबॉल

 Reported By: IndiaTV Hindi Desk
 Updated : May 27, 2020 07:45 am IST

कोरोना वायरस भारत समेत पूरी दुनिया में कहर बनकर टूटा है। इस खतरनाक वायरस से जुड़ी खबरों और ताजातरीन अपडेट्स के बारे में जानने के लिए हमारे साथ बने रहें:

Coronavirus Live Updates | India TV- India TV Hindi
Coronavirus Live Updates | India TV Image Source : PTI

कोरोना वायरस के कहर से दुनिया के अधिकांश देश बेहाल चल रहे हैं, और भारत भी अब इससे अछूता नहीं रह गया है। यूरोप में जहां हालात भयावह हैं, वहीं भारत में भी इस वायरस के चलते कई राज्यों में लॉकडाउन करना पड़ा है। इस वायरस के चलते पूरी दुनिया थम-सी गई हैं, लेकिन परेशान करने वाली खबरें जरूर आ रही हैं। दुनिया में 50 लाख से ज्यादा लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं और 3.25 लाख से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। भारत में संक्रमितों की 1.16 लाख से ज्यादा हो चुकी है। वहीं, अमेरिका में संक्रमितों की संख्या 15.90 लाख के आंकड़े को पार कर गई है।

कोरोना वायरस से जुड़ी खबरों और ताजातरीन अपडेट्स के बारे में जानने के लिए हमारे साथ बने रहें:

Coronavirus Lockdown Live Updates 26 May 2020

Auto Refresh
Refresh
  • 2:19 PM (IST)
    Posted by Sailesh

    महाराष्ट्र से मुजफ्फरनगर लौटे चार प्रवासी श्रमिकों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है। 

  • 2:18 PM (IST)
    Posted by Sailesh

    ओडिशा में कोरोना वायरस संक्रमण के 79 नए मामले मामले सामने आए हैं और इसी के साथ संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,517 हो गए हैं।

  • 2:17 PM (IST)
    Posted by Sailesh

    कोरोना वायरस के गढ़ रहे चीनी शहर वुहान में अब जनजीवन सामान्य होता जा रहा है और लगभग तीन महीने तक घरों में कैद रहने वाले फुटबालर भी मैदान पर उतरने लग गये हैं।

  • 7:51 AM (IST)
    Posted by Sailesh

    गौतमबुद्ध नगर में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर सोमवार को 453 वाहनों का चालान काटा गया। पुलिस ने छह वाहनों को जब्त भी किया है।

  • 7:51 AM (IST)
    Posted by Sailesh

    इजराइली दूतावास ने सोमवार को यहां कहा कि कोविड-19 महामारी के बीच कोरोना वायरस की जांच में तेजी लाने के लिए भारत और इजराइल संयुक्त रूप से शोध और विकास कार्य करेंगे। 

  • 7:50 AM (IST)
    Posted by Sailesh

    बिहार में कोविड-19 के 163 नये मामले सामने आने के बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,737 हो गई है। 

  • 7:50 AM (IST)
    Posted by Sailesh

    असम में सोमवार को एक दिन में कोविड-19 के सर्वाधिक 156 नये मरीज सामने आने के साथ ही राज्य में इस महामारी के मामले 500 के पार पहुंच गये।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत